सरधना में धमाके के बाद उड़ी घर की छत, महिला की मौत ;चार घायल

सरधना में गुरुवार की दोपहर को एक मकान में धमाके के बाद मकान की छत गिर गई। धमाके में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 02:32 PM (IST)
सरधना में धमाके के बाद उड़ी घर की छत, महिला की मौत ;चार घायल
सरधना में धमाके के बाद उड़ी घर की छत, महिला की मौत ;चार घायल
मेरठ,जेएनएन। सरधना में गुरुवार की दोपहर को एक मकान में धमाके के बाद मकान की छत गिर गई। धमाके में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौक पर पहुंच गई थी। धमाका होने के कारणों को तलाशा जा रहा है। 
घर से बनाए जा रहे थे पटाखें
मोहल्ला ईदगाह रोड पर युसूफ के मकान की छत गुरुवार की दोपहर को धमाके के बाद गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक किशोर व एक किशोरी सहित चार अन्य घायल हो गए। इनमें एक किराएदार भी शामिल है। घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घर में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने जा रहे थे। विस्फोट के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर के भी फटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी