हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक देते हैं यूपी का धान, भाजपाइयों ने किया हंगामा Saharanpur News

सहारनपुर में यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों का धान रोके जाने पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। किसानों के मुताबिक हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा उनके धान जाने से रोका जा रहा है। यूपी के किसानों की ट्रॉलियां बॉर्डर पर रोक दी जाती है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 04:09 PM (IST)
हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक देते हैं यूपी का धान, भाजपाइयों ने किया हंगामा Saharanpur News
हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक देते हैं यूपी का धान।

सहारनपुर, जेएनएन। यूपी हरियाणा बॉर्डर के दौलतपुर घाट पर यूपी के किसानों का धान रोके जाने पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। किसानों के मुताबिक हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा उनके धान जाने से रोका जा रहा है। यही नहीं यूपी के किसानों की ट्रालियों बॉर्डर पर रोक दी जाती है। किसानों द्वारा इसकी सूचना भाजपा के मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी को दी गई, मांगेराम सैनी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद किसानों ने उनको बताया कि रात के अंधेरे में पैसे लेकर हरियाणा पुलिस द्वारा यूपी के किसानों की ट्रालियों को निकलवाया जाता है जो पैसे नहीं देता उनके वाहनों को वापस भेज दिया जाता है। यूपी के वाहनो को रोके जाने पर शेरगढ़ टापू में हरियाणा पुलिस की चौकी पर ही भाजपाई धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों का कहना था कि जब कृषि सुधार बिल पास हो गया है तो उसके तहत कैसे यूपी का धान हरियाणा में बेचे जाने से रोका जा सकता है। वहीं मौके पर मौजूद हरियाणा पुलिस के सिपाहियों ने बताया कि उनके पास डीसी के आर्डर हैं जिसके तहत ही वे यूपी के धान को हरियाणा में जाने से रोक रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी द्वारा करनाल के डीसी से फोन पर वार्ता की गई। मौके पर ही जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, विधायक कीरत सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी से फोन पर वार्ता कर मामले को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों व जिला अध्यक्ष के द्वारा तुरंत मामले पर संज्ञान लेकर हरियाणा के उच्च अधिकारियों से बात की गई। हंगामा बढ़ता देख हरियाणा प्रशासन द्वारा कल तक का समय देने की बात कही और समझा-बुझाकर भाजपाइयों को वापस भेजा गया उन्होंने कहा कि कल तक इस मामले में अधिकारियों से बात कर कोई ना कोई समाधान निकाल लिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है जल्द ही किसानों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। देर रात चले इस हंगामे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी के साथ महामंत्री नवीन शकरपुर, भाजपा नेता पारथ राणा, डब्बू चौधरी, भाजपा नेता राजेश नागल, रजनीश पाल, नफे सिंह समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी