भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर हमला, सांप्रदायिक तनाव

मेरठ : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर पर शुक्रवार को संप्रदाय विशेष के युवकों ने हम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 09:15 AM (IST)
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर हमला, सांप्रदायिक तनाव
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर हमला, सांप्रदायिक तनाव

मेरठ : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर पर शुक्रवार को संप्रदाय विशेष के युवकों ने हमला बोल दिया। उनके दो पुत्रों को पीटा। सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीं। उधर, सूचना पर सांसद और दक्षिण विधायक भी पहुंच गए।

लिसाड़ी गांव निवासी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह परिवार समेत वहां गए थे। घर पर पुत्र जतिन व हिमांशु थे। आरोप है कि हिमांशु के साथ पड़ोस में रहने वाले संप्रदाय विशेष के युवकों ने गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर उसके सिर पर ईट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कुछ देर बाद एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनके घर में घुसकर दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की। पीड़ितों ने पथराव करने का भी आरोप लगाया है।

सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला और थाना लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए ब्रह्मापुरी व परतापुर थाना पुलिस को भी गांव में तैनात किया गया है। सूचना पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर भी लिसाड़ी पहुंच गए।

'फिजा में जहर घोलने की है साजिश'

सांसद और विधायक ने कहा कि आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। कुछ लोग फिजा में जहर घोलने की साजिश रच रहे हैं। देर रात तक सभी आरोपित फरार थे। पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी।

तीन माह में दो बार खोया आपसी सद्भाव

जून में लिसाड़ी निवासी हलवाई जोनी के साथ मारपीट कर दी गई थी, जिससे गांव में तनाव पसर गया था। मामले में पांच नामजद किए गए थे, जिनमें एक जेल गया है और बाकी फरार हैं।

फाय¨रग का आरोप, मुकदमा दर्ज

पूर्व महानगर अध्यक्ष के भतीजे अमित मोहन की ओर से वसीम, हारुण, फिरोज, रिजवान, इरफान, जुबैर, सहीदू, राशिद आदि के विरुद्ध जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। फिरोज व जुबैर पर तमंचों से फाय¨रग का आरोप है। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

..और हो जाता टकराव

आरोपित पक्ष की ओर से बसपा नेता नूर सैफी दर्जनों लोगों संग चरण सिंह लिसाड़ी के घर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना है कि वह सांसद और विधायक से मिलने जा रहे थे, लेकिन सीओ ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यदि वह अंदर जाते तो टकराव होना तय माना जा रहा था। नूर सैफी ने आरोप लगाया कि फिरोज के आठ वर्षीय पुत्र आहत को हिमांशु ने चांटा मारा था। इसके बाद कहासुनी हो गई।

आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

-रणविजय सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी