सर्राफ का 90 लाख का सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर

शहर के एक नामचीन सर्राफ का करीब 90 लाख रुपये का सोना लेकर बंगाली कारीगर रातों-रात भाग गया। सर्राफ ने पहले खुद ही कोलकाता जाकर उसकी तलाश की। पता नहीं चलने पर सर्राफ ने सदर बाजार एसओ को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 10:15 AM (IST)
सर्राफ का 90 लाख का सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर
सर्राफ का 90 लाख का सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर

मेरठ, जेएनएन। शहर के एक नामचीन सर्राफ का करीब 90 लाख रुपये का सोना लेकर बंगाली कारीगर रातों-रात भाग गया। सर्राफ ने पहले खुद ही कोलकाता जाकर उसकी तलाश की। पता नहीं चलने पर सर्राफ ने सदर बाजार एसओ को जानकारी दी। अब पुलिस मोबाइल काल डिटेल के आधार पर कारीगर की तलाश कर रही है।

कोलकाता के आरामबाग निवासी फिरोज नौ साल पहले मेरठ आया था। वह सदर बाजार के नामचीन सर्राफ कमल चड्ढा के शोरूम से सोना लेकर ज्वैलरी बनाने का काम करने लगा। कमल चड्ढा ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले फिरोज को करीब 1700 ग्राम सोना ज्वैलरी बनाने के लिए दिया था, जिसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये है। इसके बाद वह रातों-रात पत्‍‌नी और बच्चों के साथ सदर बाजार क्षेत्र से किराये के मकान को खाली कर भाग गया। सोना देने के तीन दिन बाद फिरोज को काल की तो उसका मोबाइल बंद मिला। घर जाकर देखा तो फिरोज के भागने की जानकारी मिली। इसके बाद सर्राफ ने फिरोज के स्वजन से फोन पर बात की। कोलकाता में सर्राफ को फिरोज के भाई और अन्य स्वजन घर पर मिले, लेकिन फिरोज और उसका परिवार वहां नहीं था। सोमवार को सर्राफ कमल चड्ढा ने सदर बाजार थाने पहुंचकर एसओ दिनेश चंद को जानकारी दी।

नौ साल बाद तोड़ दिया भरोसा : नौ साल तक फिरोज ने कोई भी बेइमानी नहीं की। सर्राफ का पूरा भरोसा जीत लिया था। वह खुद ही शोरूम से सोना ले जाकर ज्वैलरी बनाने लगा था। नौ साल के भरोसे को फिरोज ने एक झटके में तोड़ दिया और सर्राफ को लाखों का चूना लगा दिया।

इनका कहना है..

बंगाली कारीगर फिरोज द्वारा सोना लेकर भागने की जानकारी मिली है। सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन तलाशी जा रही है। फिरोज ने मेरठ में ही मोबाइल बंद कर दिया था। अब फिरोज की छह माह की काल डिटेल मंगाकर खंगाली जाएगी। ताकि उसके संपर्क का पता चल सके।

-अजय साहनी, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी