सेना में भर्ती को सात जिलों से 87 हजार दावेदार, देखिए रैली का शेड्यूल

भारतीय सेना की सहारनपुर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं। रैली के लिए मेरठ सहित सात जिलों से 87,244 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 04:30 PM (IST)
सेना में भर्ती को सात जिलों से 87 हजार दावेदार, देखिए रैली का शेड्यूल
सेना में भर्ती को सात जिलों से 87 हजार दावेदार, देखिए रैली का शेड्यूल

मेरठ (जेएनएन)। भारतीय सेना की सहारनपुर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं। रैली के लिए मेरठ सहित सात जिलों से 87,244 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन बंद होने के साथ ही सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से रैली का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। रैली के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी सेना भर्ती की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती होने पर अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कागजातों के साथ जरूर लाएं आधार

भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को शैक्षणिक व अन्य कागजातों के साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रैली में लाना है। आधार के अलावा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछले छह महीने में ग्राम प्रधान से बनवाया गया चरित्र प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, सैन्य परिवार से होने पर रिश्ता प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का एफिडेविट के साथ ही भर्ती रैली का एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं। खेल व एनसीसी ए, बी या सी-सर्टिफिकेट की मूल कॉपी लाने के साथ ही हर कागजात की दो फोटोकॉपी साथ रखें। 15 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने हैं।

सात जिलों के लिए छह पदों पर भर्ती

सहारनपुर रैली में अमरोहा, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ और सहारनपुर के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी, सोल्जर नर्सिग असिस्टेंट और सोल्जर ट्रेडमैन पदों के लिए रैली आयोजित की जा रही है। सहारनपुर के महिपुरा कैंपिंग ग्राउंड में रैली छह अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। अलग-अलग जिले के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी