Accident In Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, चार घायल

Accident In Meerut यहां दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क के किनारे खड़ी हुंडई कार में वरना कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवती समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2022 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2022 01:11 PM (IST)
Accident In Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, चार घायल
Delhi Meerut Expressway एक्‍सप्रेस में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में वरना कार ने टक्‍कर मार दी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Accident In Meerut दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार में वरना कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी अब आए दिन हादसे होने लगे हैं।

दिल्‍ली जा रहे थे

नई दिल्ली स्थित इंदिरापुरी निवासी अनुराग तोमर अपनी दोस्त राहुल, हर्ष और दिव्या को लेकर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित भोजपुर क्षेत्र के ग्राम पलोटा के पास ब्रेक डाउन होने की वजह से हुंडई कार सड़क किनारे खड़ी हुई थी। तभी अनुराग कि वरना कार अनियंत्रित होकर हुंडई कार में घुस गई।

चारों लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में दिव्या समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यूपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। 

चेकिंग में दो युवक पकड़े, चोरी का माल बरामद

मेरठ : चेकिंग के दौरान मेडिकल पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से दो काटूर्न भी बरामद हुए, जिनमें नामचीन कंपनी की प्रेस मौजूद थीं। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया एक गाड़ी से माल चोरी किया था। कुछ प्रेस उन्होंने अपने एक साथी को दे दी। एसपी सिटी ने बताया कि चोरी के माल के साथ दो युवक पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित फरार है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

मेरठ : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपित वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।बुधवार सुबह गढ़ रोड निवासी राखी रस्तोगी पत्नी दीपक रस्तोगी स्कूटी से सुभारती कालेज जा रही थीं। जब वह कालेज के सामने पहुंची, तो पीछे से तेज रफ्तार आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह स्कूटी समेत दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चालक हो गया फरार

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने उनको सभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर वेदव्यासपुरी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: याकूब कुरैशी का सहयोगी 25 हजार का इनामी फैजाब गिरफ्तार, पुलिस कर रही संपत्‍ति की जांच

chat bot
आपका साथी