मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मेरठ। दौराला कस्बे की कृष्णा कुंज कालोनी में शुक्रवार देर रात घर में सो रहे प्रोपर्टी डीलर की सीने म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 01:50 PM (IST)
मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मेरठ। दौराला कस्बे की कृष्णा कुंज कालोनी में शुक्रवार देर रात घर में सो रहे प्रोपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को करीब दो घटे बाद दी गई। दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गाव निवासी ऋषिपाल पुत्र रामस्वरूप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। फिलहाल वह कृष्णा कुंज कॉलोनी स्थित अपने मकान में पत्‍‌नी मंजू के साथ रह रहे थे। उनका पुत्र आजाद अपनी पत्‍‌नी नीलम और बच्चों के साथ कॉलोनी स्थित दूसरे मकान में रहता है। शुक्त्रवार देर रात करीब 1:30 बजे घर में बेड पर सो रहे ऋषिपाल की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्‍‌नी ने करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर दौराला मनोज कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मंजू ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। बताया गया कि ऋ षिपाल ने कुछ दिन पूर्व अपने मकान का सौदा कर दिया था। जिसके साढ़े चार लाख रुपये बतौर पेशगी मिले थे। अभी मकान का बैनामा नहीं किया था। इस बात पर घर में विवाद चल रहा था। ऋषिपाल की पत्‍‌नी मंजू और पुत्रवधू नीलम पुलिस के सामने बार-बार बयान बदल रही थी। जिसके चलते पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा का कहना है शुरुआती जाच में पारिवारिक विवाद ही सामने आ रहा है। जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी