मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी ब्रह्मचारिणी का आवाहन किया गया और मंत्रों से उनकी स्तुति की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 09:33 AM (IST)
मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार
मंदिरों में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

जागरण संवाददाता, मेरठ : नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी ब्रह्मचारिणी का आवाहन किया गया और मंत्रों से उनकी स्तुति की गई। जागृति विहार स्थित मंशा देवी मंदिर में भक्त परिवार सहित दर्शन करने पहुंचे। कतार बद्ध होकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लालकुर्ती स्थित शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र पर हर दिन शाम को होने वाले प्रवचन में दिल्ली, गाजियाबाद जैसे दूर दराज के क्षेत्रों से लोग आते थे। पिछले 32 सालों से यह आयोजन नवरात्र में होता रहा है। इस बार केवल 100 लोगों को प्रवचन में शामिल होने की अनुमति मिली है। रविवार को रात आठ बजे से 10 बजे तक प्रवचन हुए। ऋषि नीरज मणि ने देवी पूजन का महात्म्य बताया और देवी की स्तुति की गई। सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में देवी के दरबार की सज्जा देखने लायक रही। लाइटों और रंगीन परदों से देवी का दरबार जगमग रहा।

राधा-कृष्ण की झांकी ने किया मंत्रमुग्ध : शताब्दी नगर सेक्टर-एक, सी-पाकेट में माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा -कृष्ण की झांकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पार्षद हिमांशी शर्मा, पंकज शर्मा, आयुष भारद्वाज, महंत तिवारी, प्रिस त्यागी, अज्जू आदि का सहयोग रहा।

भूलना नहीं पद्मिनी की आन को सीता के बान को : जिसके पास जो क्षमताएं हैं वह भारत माता के चरणों में और राष्ट्र के लिए उनका प्रयोग करे। यह शब्द राष्ट्र सेवा समिति के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डा. शरद रेनू ने कहे। रविवार को शरद रेनू ने लोक गायिका नीता गुप्ता द्वारा गाये समिति संचलन गीत का विमोचन आनलाइन किया। उन्होंने समाज को अच्छे गीत देने का आह्वान करते हुए लिखने वालों और गाने वालों को प्रेरित किया। लोक गायिका नीता गुप्ता के भूलना कभी नहीं पद्मिनी की आन को शुचि साध्वी सती सीता के बान को.. गीत राष्ट्र सेविका समिति की विचारधारा को पुष्ट करने वाला बताया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य काता कर्दम भी उपस्थित रहीं और उन्होंने भी गीत को सराहा।

chat bot
आपका साथी