फिर दिखा तेंदुए जैसे जानवर, दो गोवंश को किया लहूलुहान, पहचान करने में जुटी वन विभाग Meerut News

थाना क्षेत्र के गांव खाता समेत कई गांवों में दिखाई दिया तेंदुए जैसा जानवर महावार के बाद अब गुडम्ब में दिखाई दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पदचिन्हों के नमूने लिए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 08:37 PM (IST)
फिर दिखा तेंदुए जैसे जानवर, दो गोवंश को किया लहूलुहान, पहचान करने में जुटी वन विभाग Meerut News
फिर दिखा तेंदुए जैसे जानवर, दो गोवंश को किया लहूलुहान, पहचान करने में जुटी वन विभाग Meerut News

मेरठ, जेएनएन। थाना क्षेत्र के गांव खाता समेत कई गांवों में दिखाई दिया तेंदुए जैसा जानवर महावार के बाद अब गुडम्ब में दिखाई दिया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पदचिन्हों के नमूने लिए। इस बीच आसपास के लोगों का कहना है कि कई दिनों से आवारा गोवंश घायल दिख रहे हैं। इससे गांव में भी डर बना हुआ है। वहीं वन विभाग नमूने से पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सहकारी विकास समिति के चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर, सेठपाल, सुमित, अरुण, सचिन आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों से छुट्टे घूम रहे गोवंश घायल अवस्था में मिल रहे हैं। लोग रातों को जागकर काट रहे हैं। गुरुवार सुबह फिर तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया, जिससे लोग रात को खेतों की सिंचाई के लिए नहीं जा रहे हैं। लोगों ने खेतों में दो गोवंशों को जख्मी अवस्था में पड़े मिले। इसमें एक की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान आदेश सैनी ने बताया कि सूचना पर वनविभाग की टीम पहुंची, लेकिन उन्होंने मुनादी कराकर इतिश्री कर ली। गुरुवार सुबह एसडीएम कमलेश गोयल के निर्देश पर डिप्टी रेंजर विनोद कुमार टीम के साथ पहुंचे। घायल गोवंशों को देखते हुए आसपास खेतों में पदचिन्हों के नमूने लिए, लेकिन तेंदुए होने की संभावना से इंकार कर दिया। फिर भी सतर्क रहने और अकेले खेत नहीं जाने को मुनादी कराई है।  

chat bot
आपका साथी