सहारनपुर में 443 नए कोरोना पाजिटिव मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 2279

सहारनपुर में गुरुवार को कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 443 पाजिटिव केस मिले हैं । जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2279 हुई। तेज रफ्तार के साथ कोरोना के मरीज हो रहे स्वस्थ ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:00 AM (IST)
सहारनपुर में 443 नए कोरोना पाजिटिव मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 2279
सहारनपुर में 443 नए कोरोना पाजिटिव मिले।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 443 पाजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2279 हो गई है। हालांकि बड़ी संख्या में अब लोग टीका भी लगवा रहे हैं। गुरुवार को 73 हजार 824 लोगों ने टीका लगवाया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में एक तरफ जहां तेजी के साथ कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं। वहीं, तेज रफ्तार के साथ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिला कोरोना सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि गुरुवार को भी 150 से अधिक मरीज ठीक हुए है। डीएम ने बताया कि कोरोना के नियमों का पालन सख्ती के साथ कराया जा रहा है। ताकि संक्रमण अधिक न फैले। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क के अपने घरों से न निकले। शारीरिक दूरी का पालन करें। डीएम का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों का सैंपल लिए जा रहे हैं। विदेशों से आने वाले लोगों का आमिक्रान टेस्ट भी कराया जा रहा है।

डीएम का कहना है कि रोजाना चार से पांच हजार के बीच में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि कोरोना की तीसरी लहर को जड़ से खत्म किया जा सके।

488 केंद्रों पर चला टीकाकरण अभियान

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गुरुवार को जिले के 488 केंद्रों पर 48 हजार 400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि गुरुवार को लक्ष्य से 50 फीसद अधिक टीकाकरण हुआ। गुरुवार को 73 हजार 824 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 814 लोगों ने बूस्टर डोल लगवाई तो 3690 किशोरों ने भी टीका लगवाया।

आज लगाए गए कुल टीकों की संख्या : 73824अब तक लगाए गए कुल टीकों की संख्या : 3711559

chat bot
आपका साथी