सेंट मेरीज के मेधावियों को एकेडमिक अवार्ड

मेरठ : 'सतत प्रयास की सफलता है'। छात्र-छात्राओं को शिक्षक पूरे साल यही पाठ पढ़ाते हैं। उनकी इसी निरं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 09:48 PM (IST)
सेंट मेरीज के मेधावियों को एकेडमिक अवार्ड
सेंट मेरीज के मेधावियों को एकेडमिक अवार्ड

मेरठ : 'सतत प्रयास की सफलता है'। छात्र-छात्राओं को शिक्षक पूरे साल यही पाठ पढ़ाते हैं। उनकी इसी निरंतर प्रयासों के परिणाम का श्रेय देने के लिए शनिवार को सेंट मेरीज एकेडमी में प्रशांत मेमोरियल एकेडमिक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर बाबू वर्गीज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस समारोह में सभी वर्गो में अधिकतम अंक पाकर प्रथम स्थान पर बने रहने वाले मेधावियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार व सम्मान समारोह में सीनियर व मिडिल वर्ग की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य के जरिए उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कलाकारों की ही भांति हाव-भाव के साथ उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संगीत व नृत्य की जुगलबंदी ने बच्चों को बेहद रोमांचित किया। इसके साथ ही प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने नृत्य व बैंड की जुगलबंदी प्रस्तुत की। साथ ही छात्र-छात्राओं ने मधुर गीत गाकर माहौल को संगीतमय भी बनाया। प्रथम रहने के साथ ही एक्सीलेंस अवार्ड व आलराउंडर अवार्ड से भी बच्चों को नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रो. तनेजा ने बच्चों को जीवन में सदा ही निरंतर प्रयास को बनाए रखते हुए बेहतरीन सफलता के लिए प्रेरित किया।

इन मेधावियों को मिला एकेडमिक अवार्ड

कक्षा एक : समिक मित्तल

कक्षा दो : तन्मय अग्रवाल

कक्षा तीन : आकर्ष जेन

कक्षा चार : कृश कुमार गुप्ता

कक्षा पांच : क्षितिज एस पंकज

कक्षा छह : राहिल दुबलिश

कक्षा सात : लव शर्मा

कक्षा आठ : नंदिनी काथ्यायन व वेदिक अग्रवाल

कक्षा नौ : प्रथम भारद्वाज

कक्षा 10 : शास्वत सक्सेना

11वीं कॉमर्स : श्रुति शर्मा

11वीं साइंस : कार्तिक गर्ग

12वीं कॉमर्स : आशीष जैन

12वीं साइंस : यशवर्धन तोमर

आलराउंडर बालक : मृत्युंजय त्यागी, कक्षा 12वीं

आलराउंडर बालिका : कणु प्रिया, कक्षा 12वीं

बेस्ट डिबेटर : यशवर्धन तोमर, कक्षा 12वीं

बेस्ट म्युजिशियन : प्रांजल वाधवा, कक्षा 12वीं

chat bot
आपका साथी