पत्नी हंता इंजीनियर गिरफ्तार, गया जेल

जागरण संवाददाता रतनपुरा (मऊ) पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव ने स्याह दास्तां लिखी। विवाह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 05:00 PM (IST)
पत्नी हंता इंजीनियर गिरफ्तार, गया जेल
पत्नी हंता इंजीनियर गिरफ्तार, गया जेल

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव ने स्याह दास्तां लिखी। विवाह के दौरान अग्नि के बीच सात कसमें खाने वाला पति खुद पत्नी का हत्यारा बन बैठा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में घर के भीतर ही पत्नी की हत्या करने वाले हरिद्वार सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से गड़ासा, खून लगे कपड़े को सीलबंद कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही गिरफ्तार पत्नी हंता का चालान भी कर दिया है।

लंबे अरसे से पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव के चलते दांपत्य जीवन विवादों में आ गया था। इसके चलते दोनों के बीच काफी मतभेद की स्थिति पैदा हो गई थी। बात-बात पर लड़ाई, झगड़े होते रहते थे लेकिन 27 नवंबर को विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति हरिद्वार सिंह पत्नी पर तलाक लेने के लिए दबाव डाल रहा था। इसमें पत्नी सरिता सिंह की सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी के चलते घटना के दिन विवाद हुआ और गुस्से में आकर पति ने गड़ासे से धर्मपत्नी सरिता सिंह का कत्ल कर दिया। 27 नवंबर की सुबह 8:30 बजे के लगभग हरिद्वार सिंह ने अपनी पत्नी सरिता सिंह को गड़ासा से काटकर मार डाला। घटनास्थल पर ही उसके पत्नी की मौत हो गई। चौकी प्रभारी आउटपोस्ट रतनपुरा शिवमूर्ति तिवारी ने आरोपित हरिद्वार सिंह को गिरफ्तार करके उसे थाना ले आए। इसके पूर्व चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने गड़ासा, खून लगी मिट्टी तथा हत्यारोपित पति हरिद्वार सिंह के खून लगे कपड़े को सील बंद करके शनिवार को उसे न्यायालय में सुपुर्द कर दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते वह न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपित इंजीनियर हरिद्वार सिंह प्रवृत्ति शांतिप्रिय थी परंतु पति-पत्नी के बीच खटास भरे संबंधों ने उनके दांपत्य जीवन को हिलाकर रख दिया। इसकी परिणिति अत्यंत ही भयानक रूप में सामने आई। अब उनके दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी गंभीर समस्या बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी