पत्नी , पुत्र व स्वयं को मारा चाकू

रमऊपुर में शनिवार की देर शाम को शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद में पति ने आपा खो दिया। उसने पत्नी, पुत्र को चाकू मारकर घायल करने के बाद खुद को भी चाकू मारकर अपने को घायल कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:49 PM (IST)
पत्नी , पुत्र व स्वयं को मारा चाकू
पत्नी , पुत्र व स्वयं को मारा चाकू

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रमऊपुर में शनिवार की देर शाम को शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद में पति ने आपा खो दिया। उसने पत्नी, पुत्र को चाकू मारकर घायल करने के बाद खुद को भी चाकू मारकर अपने को घायल कर लिया। आनन-फानन में लोग इलाज हेतु उन सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गए। चिकत्सकों ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रमऊपुर निवासी 50 वर्षीय  राम ¨सह पटेल पुत्र धनई नित्य शराब का आदी था। शनिवार की  देर शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी देवंती देवी ने उसका विरोध किया। इसके चलते पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। इतने में राम¨सह सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला करके घायल कर दिया। यह देखकर उसका 14 वर्षीय पुत्र आशुतोष  बीच-बचाव करने पहुंचा तो पिता ने पत्नी को  छोड़ पुत्र पर हमला बोल दिया। इससे बेटे के दोनों हाथों की  कलाइयों पर काफी चोटें आईं।  मां-बेटे को चाकू लगने के बाद राम¨सह ने खुद अपने पेट में चाकू से मार कर घायल कर लिया। तीनों घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। वहां पति राम ¨सह की हालत गंभीर देखकर  चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक घटना की जांच कर मौके का निरीक्षण किए।

chat bot
आपका साथी