उमड़े प्रचार वाहन, घंटों लगा रहा जाम

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोलवारटोला में शनिवार की देर शाम को पेंटिग करते समय सीढ़ी से फिसलकर कर गिरने से घायल मजदूर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:12 AM (IST)
उमड़े प्रचार वाहन, घंटों लगा रहा जाम
उमड़े प्रचार वाहन, घंटों लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : विधानसभा के उपचुनाव के दौरान प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की शाम को हरेक दल के प्रचार वाहन नगर में ऐसे उमड़े कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील कार्यालय से लेकर धरौली मोड़ तक लगभग ढाई घंटे जाम लगा रहा। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। पुलिस ने किसी तरह इनको रास्ता दिया।

दरअसल भाजपा ने बड़ागांव में भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ की जनसभा लंबे सड़क आयोजित कर दिया। उधर निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह के कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय सचिव सहित तमाम नेताओं की बैठक एवं कांफ्रेंस चल रही थी। इन दोनों ही स्थानों पर सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क थे। इस बीच कांग्रेस, भासपा एवं अन्य दलों के प्रचार वाहन एवं सवारी वाहन सड़क से गुजरने लगे। आम दिनों में दो बड़े वाहनों के आमने-सामने पर जाम की स्थिति आम होने वाले इस नगर में इस स्थिति के चलते लगने वाले जाम की सहज कल्पना की जा सकती है। बहरहाल लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस की मशक्कत का परिणाम निकला और आवागमन सामान्य हो सका। जाम के दौरान फंसी तीन एंबुलेंसों को उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी ने सहयोगियों सहित किसी तरह बाहर निकाला।

chat bot
आपका साथी