सुमित्रा बनीं ब्लाक अध्यक्ष, नवरात्र में धरना

बड़रांव ब्लाक सभागार में हुई बैठक में भंग ब्लाक समिति के पुनर्गठन के क्रम में रोजगार सेवक सुमित्रा शर्मा को संगठन का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:48 PM (IST)
सुमित्रा बनीं ब्लाक अध्यक्ष, नवरात्र में धरना
सुमित्रा बनीं ब्लाक अध्यक्ष, नवरात्र में धरना

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : बड़रांव ब्लाक सभागार में हुई बैठक में भंग ब्लाक समिति के पुनर्गठन के क्रम में रोजगार सेवक सुमित्रा शर्मा को संगठन का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्त एवं जिला मंत्री संजीव राय की उपस्थिति में हुई बैठक में समस्त पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन होने पर सभी ने यह एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

संगठन ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नवरात्र के दौरान गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में नौ दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तय किया। ऐसे में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्त ने जिला कार्यकारिणी की सहमति से यहां की समूची समिति को भंग कर दिया। ब्लाक सभागार में नई समिति के चयन हेतु हुई बैठक में अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा शर्मा जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु सुनील कुमार को आम सहमति से चुना गया। मंजिल कुमार को महामंत्री, अनिल कुमार को संरक्षक, अमित को मीडिया प्रभारी एवं रमेश साहनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक को जिलामंत्री संजीव राय एवं मीडिया प्रभारी रामविजय पाल ने भी संबोधित किया। बैठक में नर¨सह, धर्मेद्र, मंजू, ¨रकी, कंचन शमर, विमला, सुभाष गुप्त एवं सुनील आदि तमाम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी