पॉजिटिव जमात से निकला सलीम बना प्रशासन के लिए सिरदर्द

??????? ???? ?? ???? ?? ??? ??? ??? ???? ?????? ?? ???? ??? ??????? ?? ??? ??????? ??? ???? ???? ???? ??? ????? ?? ???-??? ???????? ?? ?? ????? ??? ?? ???? ???? ??? ???? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:02 AM (IST)
पॉजिटिव जमात से निकला सलीम बना प्रशासन के लिए सिरदर्द
पॉजिटिव जमात से निकला सलीम बना प्रशासन के लिए सिरदर्द

जागरण संवाददाता, मऊ : पाजिटिव जमात से छिटक कर शहर में आया युवक शनिवार को पूरे दिन प्रशासन के लिए सिरदर्द बना रहा। उसकी तलाश में पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी भी की परंतु शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका था। युवक बलिया जनपद के रसड़ा का निवासी है तथा उसी निजामुद्दीन मरकज के उसी जमातियों की टोली से निकलकर यहां आया है, जिसके तीन सदस्य आजमगढ़ में पाजिटिव पाए गए हैं।

जिला प्रशासन को शनिवार की सुबह किसी ने सूचना दिया कि बलिया जनपद के रसड़ा का निवासी सलीम नामक युवक निजामुद्दीन जमात में गया था। वहां से लौटकर वह आजमगढ़ के मुबारकपुर में ठहरा था। वहां से उसके तीन साथियों को प्रशासन ने उठाया है। वे सभी जांच में पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि सलीम जमातियों की उस टोली से छिटक कर अपने रिश्तेदारों की मदद से मऊ में दाखिल हो गया। यहां उसने औरंगबाद सहन के पास रहने वाली अपनी बहन के घर शरण ली। उसके यहां होने की भनक जब प्रशासन को मिली और प्रशासनिक सक्रियता उसकी तलाश में बढ़ी तो वह वहां से निकलकर कहीं और चला गया। बहरहाल उसके क्यारीटोला में छिपे होने की सूचना मिलती रही। पुलिस और प्रशासन के लोग पूरे दिन सक्रिय रहे परंतु वह पकड़ा नहीं जा सका था। देर शाम को कलेक्ट्रेट में हुई गणमान्य नागरिकों संग बैठक में प्रशासन ने इंसानियत के हित में किसी भी संदिग्ध के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी