सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम

जासं दोहरीघाट (मऊ) थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग में मंगलवार की देर रात तब कोहराम मच गय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:37 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम
सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम

जासं, दोहरीघाट (मऊ) : थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग में मंगलवार की देर रात तब कोहराम मच गया, जब मार्ग दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इसमें विजय साहनी (40) व उनके अनुज शिवधर साहनी (36) की आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

विजय उर्फ बल्लू एवं शिवधर उर्फ बच्चा की बहन की ससुराल आजमगढ़ के महुला में है। बहन के परिवार में एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मंगलवार को वहां पर ब्रह्मभोज का आयोजन था। शाम को दोनों भाई एक ही बाइक से महुला गए थे। रात में लगभग 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे। दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचते ही दोहरीघाट से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सहित विजय साहनी लगभग 500 मीटर तक घिसटते चले गए। उधर, सड़क पर गिरे शिवधर के सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर क्षेत्र के लोग जुट गए। उधर, उसकी बहन के घर के लोग भी आ गए। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। नागरिकों ने घायल शिवधर को सदर अस्पताल आजमगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में कुछ ही देर बाद शिवधर की भी मौत हो गई। बहनोई के स्वजनों ने पतनई बुजुर्ग में मृतकों के स्वजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विजय की पत्नी संगीता एवं दोनों पुत्र व पुत्रियां जबकि शिवधर की पत्नी कलावती और दोनों पुत्रों सहित दोनों पुत्रियां दहाड़ मार कर रोने लगीं। हाल यह कि पूरे परिवार में कोई सांत्वना देने वाला नहीं रहा। रात में ही ग्रामीण संग मृतकों के स्वजन आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ पुलिस ने शवों को बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी