पीड़ित परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता चिरैयाकोट (मऊ) असलपुर पुल पर गांव के युवक अरविद राम की हत्या में आर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM (IST)
पीड़ित परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : असलपुर पुल पर गांव के युवक अरविद राम की हत्या में आरोपित इनामी राहुल सिंह के मामले में बुधवार को धरना प्रदर्शन के लिए निकले आक्रोशित ग्रामीणों, पीड़ित परिवार व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रायपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

अरविद राम की हत्या के बाद से ही असलपुर गांव के लोग आक्रोशित हैं। अभी तक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे आक्रोशित ग्रामीण व पीड़ित परिवार जिलाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के लिए निकल पड़े थे। सीओ नंदलाल ने पीड़ित परिवार और कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष को काफी समझाया। परिवार और नेता जिला मुख्यालय पर जाने की बात कह आग बढ़ गए। रायपुर बा•ार के पास पहले से मौजूद थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता की गाड़ी को रोक उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीछे टेंपो में आ रही असलपुर गांव की महिलाओं को भी पुलिस ने रोक लिया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन व कड़ी चेतावनी देकर वाहन से उनको असलपुर पहुंचाया। किसी अनहोनी कों देखते हुए पुलिस वही सड़क पर डंटी रही। कुछ घंटे बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष को कांग्रेस नेता को थाना ले जाने का निर्देश दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेता का 151 में चालान कर दिया। अन्य सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के सामने फफक पड़े मृतक के चाचा

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : कांग्रेस नेता के नेतृत्व में रायपुर जा रहे मृतक अरविद के चाचा डा. शंभू राम सहित परिवार को भी पुलिस ने रोका। पीड़ित का कहना था कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से खुले आम घूम रहा है। आज भतीजा की हत्या हुए दो सप्ताह हो गया। पुलिस इनामिया आरोपित राहुल सिंह को नहीं पकड़ पाई। इसे लेकर हमें भय है। थानाध्यक्ष के समक्ष चाचा शंभू फफक कर रो पड़े। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए कहा कि भाई-भतीजा की हत्या हो चुकी है और आरोपित खुले आम घूम रहा है। पिछले एक वर्ष से पुलिस उसे पकड़ने का दावा कर रही है, पर वह आज तक नहीं पकड़ा गया। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वह गांव में ही रहने को मजबूर है। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि आरोपित सहित हत्या की साजिशकर्ताओं को पुलिस जल्द ही पकड़ेगी।

chat bot
आपका साथी