मऊ में नगर पंचायत प्रत्याशी के चेहरे पर कालिख पोती, पार्टी समर्थकों में आक्रोश

मऊ में इन दिनों नगर पंचायत का चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी कड़ी में सियासी आरोप प्रत्‍यारोप के बीच पोस्‍टर पर कालिख पोतने का भी दौर चल रहा है। एक पार्टी समर्थक उम्‍मीदवार के चेहरे पर कालिख पोतने से आक्रोश की स्थिति है।

By arun kumar raiEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 12:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 12:21 PM (IST)
मऊ में नगर पंचायत प्रत्याशी के चेहरे पर कालिख पोती, पार्टी समर्थकों में आक्रोश
मऊ में पार्टी उम्‍मीदवार के चेहरे पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है।

मऊ, जागरण संवाददाता। जिले में नगर पंचायत चुनाव के पूर्व सियासी गहमागहमी का दौर भी शुरू हो चुका है। पंचायत चुनाव के दौरान आरोप प्रत्‍यारोप और विरोध प्रदर्शन के लिए एक पार्टी विशेष के उम्‍मीदवार के चेहरे पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी होने के बाद सुबह पार्टी समर्थकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

मऊ में नगर पंचायत चुनाव की दस्तक शुरू हो गई है। दशहरा दुर्गापूजा को देखते हुए नगर वासियों को शुभकामना देने वाले आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों की होड़ लगी हुई है। इसमें भाजपा समर्थित तथा कथित दो अन्य प्रत्याशियों के जगह-जगह बैनर-पोस्टर टंगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार की रात थाने के पास शिव मंदिर के सामने लगाएं गए भाजपा समर्थित एक प्रत्याशी के चेहरे पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी। सुबह बैनर पर प्रत्याशी के चेहरे पर कालिख पोते जाने की नजर लोगों पड़ी तो मामला तूल पकड़ लिया।

कालिख पोते जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुबह होते ही हंगामा खड़ा कर दिया। डा. बिरेंद्र गुप्ता ने बैनर पर बने उनके चेहरे पर कालिख पोते जाने की घटना को साजिश बताया। आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी तरह-तरह की साजिश कर रहे हैं। और इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहां कि बैनर पर उनके चेहरे पर कालिख पोते जाने की घटना थाने के पास और भीड़भाड़ वाले जगह पर कैसे हो गया। जबकि बगल में दो संभावित प्रत्याशियों के भी बड़े त्योहार वाले बैनर लगे हुए हैं।

बहरहाल कालिख पोते जाने की घटना से नाराज संभावित प्रत्याशी डा. बिरेंद्र गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि जब तक अराजक तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे।

chat bot
आपका साथी