प्रशासन ने सौंपी अंधविश्वास दूर करने की जिम्मेदारी

कोरोना के विरुद्ध छिड़े अभियान को सफल बनाने और चंद शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह को रोकने के लिए अब प्रशासन या पुलिस ही नहीं वरन नगर के दोनों संप्रदायों के धर्मगुरु भी शिद्दत से जिम्मेदारी निभाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:12 AM (IST)
प्रशासन ने सौंपी अंधविश्वास दूर करने की जिम्मेदारी
प्रशासन ने सौंपी अंधविश्वास दूर करने की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कोरोना के विरुद्ध छिड़े अभियान को सफल बनाने और चंद शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह को रोकने के लिए अब प्रशासन या पुलिस ही नहीं वरन नगर के दोनों संप्रदायों के धर्मगुरु भी शिद्दत से जिम्मेदारी निभाएंगे। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने का दावा किया है। उन्होंने आम जनता से इसमें सहयोग करने को कहा है।

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, साफ-सफाई रखने और हरेक बीस मिनट पर साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने को कहा। शारीरिक दूरी को सर्वाधिक कारगर उपाय बताया। सीओ अभिनव कन्नौजिया ने लाकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की ताकीद किया। उन्होंने दुकानों को खोले जाने हेतु निर्धारित समय में ही खरीदारी करने और इस दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा। बैठक में उपस्थित मौलाना मुजीबुल इस्लाम, मौलाना जकीउल्लाह कासमी, हाफिज जावेद, हाफिज नासिर, मौलाना ताहिर एवं मौलाना अंसारुलहक आदि ने प्रशासन को आश्वस्त किया। इसमें घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविद कुमार पांडेय, मुन्ना गुप्ता, समाजसेवी मो.आकिब सिद्दीकी, अब्दुल मन्नान खान, नन्हें खान, सभासद दुरुल हसन, गोपाल साहनी, खुर्शीद खान आदि उपस्थित थे। कोतवाल एसएन यादव ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी