बेटियों को सुरक्षा दो, दुराचारियों को फांसी दो

देश काल और सामाजिक परिस्थितियों ने अब राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के जुलूसों के स्लोगन भी दिया है। स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को उकेरने वाले स्लोगनों के बीच डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली के छात्र-छात्राओं ने रविवार को Þ बेटियों को सुरक्षा दो दुराचारियों को फांसी दोÞ का स्लोगन भी गढ़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:48 PM (IST)
बेटियों को सुरक्षा दो, दुराचारियों को फांसी दो
बेटियों को सुरक्षा दो, दुराचारियों को फांसी दो

जासं, घोसी (मऊ) : देश काल और सामाजिक परिस्थितियों ने अब राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के जुलूसों के स्लोगन भी दिया है। स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को उकेरने वाले स्लोगनों के बीच डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली के छात्र- छात्राओं ने रविवार को बेटियों को सुरक्षा दो, दुराचारियों को फांसी दो का स्लोगन भी गढ़ दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य देवेश सिंह, प्रवक्ता अमरजीत कुशवाहा, वंदना यादव, अंशुमान सिंह एवं अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में युवाओं ने एकदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत सुबह कालेज परिसर से खानपुर खुर्द स्थित शिवमंदिर तक जागरूकता जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान विभिन्न गांवों से गुजरते जुलूस में एक तरफ परंपरागत नारे लगे तो वहीं नुसरतजहां, रंजना, दीपक, वीरेंद्र एवं अभिषेक यादव ने उक्त स्लोगन को स्वर देकर नारी सम्मान के लिए दुराचार एवं हत्या जैसे अमानवीय कृत्य के प्रति भी जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी