दीपावली की रात में चोरों ने घर किया साफ

स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारपुर में बुधवार को दीपावली की रात में जब परिवार के सभी सदस्य त्योहार की थकान में गहरी नींद सो रहे थे, तभी दरवाजे के रास्ते चोर घर में प्रवेश कर हजारों की संपत्ति को समेट कर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:03 PM (IST)
दीपावली की रात में चोरों ने घर किया साफ
दीपावली की रात में चोरों ने घर किया साफ

जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारपुर में बुधवार को दीपावली की रात में जब परिवार के सभी सदस्य त्योहार की थकान में गहरी नींद सो रहे थे, तभी दरवाजे के रास्ते चोर घर में प्रवेश कर हजारों की संपत्ति को समेट कर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर मामले के खुलासे के प्रयास में जुटी है।

क्षेत्र के मुरारपुर निवासी बृजभूषण यादव का परिवार दीपावली की रात में सो रहा था। इसी दौरान सामने बरामदे में खुले दरवाजे से आधी रात के करीब चोर घर में प्रवेश कर गए और घर में रखा बाक्स जिसमें नगदी सहित हजारों के जेवरात थे, उसको लेकर पीछे से खिड़की के रास्ते फरार हो गए। भोर में लगभग चार बजे घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

chat bot
आपका साथी