टेंडर के सात माह बाद भी निर्माण ठप

जासं मधुबन (मऊ) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ में मुख्य मार्ग से नहर की पटरी होते हुए तह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 03:53 PM (IST)
टेंडर के सात माह बाद भी निर्माण ठप
टेंडर के सात माह बाद भी निर्माण ठप

जासं, मधुबन (मऊ) : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ में मुख्य मार्ग से नहर की पटरी होते हुए तहसील मुख्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण को नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर पूरा करने की मांग की है।

तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को पत्रक देते हुए वार्ड आठ के सभासद विनोद कुमार, भरत जायसवाल, गौतम गुप्त, मोहन प्रसाद, राधेश्याम, रविन्द्र मल्ल, माधुरी ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर मार्ग का निर्माण नगर पंचायत द्वारा शुरू कराया गया था। इसमें मौरंग की जगह भस्सी का इस्तेमाल होने पर नागरिकों ने विरोध किया था। इस पर ठेकेदार ने पूरे रास्ते को उखाड़ने के बाद काम ठप कर दिया गया। सात माह से निर्माण पूरी तरह ठप है। नागरिकों को मजबूरी में उखड़े हुए उबड़-खाबड़ रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। नागरिकों ने जनहित में नहर मार्ग के अधूरे निर्माण को पुरा करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी