बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, गई जान

साइकिल से किसी काम के लिए मऊ जा रहे 20 वर्षीय युवक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना सिकटिया ओवरब्रिज पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:23 AM (IST)
बोलेरो ने साइकिल सवार
को टक्कर मारी, गई जान
बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, गई जान

जासं, अदरी (मऊ) : साइकिल से किसी काम के लिए मऊ जा रहे 20 वर्षीय युवक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना सिकटिया ओवरब्रिज पर हुई।

कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा बाजार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ धन्नू पुत्र पतरू गुप्ता (20) बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह साइकिल से किसी काम के लिए मऊ जा रहा था कि सरायलखंसी थाना अंतर्गत सिकटिया ओवरब्रिज के निकट एक तेज रफ्तार बलिया के तरफ से आ रही बोलेरो ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृत युवक की इंदारा बाजार में जलेबी, समोसे की दुकान कर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मौत की खबर सुनते ही मां और बहन बेहोश हो गई। रो-रो कर दोनों का बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी