मुहर्रम के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

मोहर्रम का पर्व सकुशल संपन्न हो गया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस था। कदम-कदम पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:32 PM (IST)
मुहर्रम के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस
मुहर्रम के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। त्योहार को लेकर पुलिस विभाग एक माह से तैयारियों में जुटी हुई थीं। कहीं से कोई कमी न रह जाए, इस का विशेष ध्यान दिया था। पुलिस विभाग चप्पे-चप्पे पर अपने जवानों को मुस्तैदी के साथ खड़ा कर रखा था।

ताजिया के जुलूस में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं पीएसी के जवान काफी सतर्कता बरती थी। जुलूस के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए जवान लगे हुए थे। जुलूस परंपरागत ढंग से अपने कदीमी रास्तों से होते हुए कर्बला में शुक्रवार को लगभग एक बजे रात को दफन किए गए। पुलिस खुराफाती तत्वों पर पैनी नजर गड़ाए हुए थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम हरिराम यादव, क्षेत्राधिकारी आलोक जायसवाल खुद संभाले हुए थे। इसमें तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, नायब तहसीलदार जावेद अख्तर अंसारी, कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप ¨सह, खैराबाद चौकी प्रभारी नूर मोहम्मद, कस्बा चौकी प्रभारी अजय तिवारी, एसएसआइ शिवमूर्ति तिवारी, एसआई रंजीत विश्वकर्मा, एसआई बेचू यादव आदि लोग सहयोग दिए।

chat bot
आपका साथी