यमुना पुल पर उखड़ी सड़क, हादसे का इंतजार

जागरण संवाददाता मथुरा कृष्णापुरी से लक्ष्मी नगर को जोड़ने वाला यमुना पुल पर एक बार फिर स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:33 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 05:33 AM (IST)
यमुना पुल पर उखड़ी सड़क, हादसे का इंतजार
यमुना पुल पर उखड़ी सड़क, हादसे का इंतजार

जागरण संवाददाता, मथुरा: कृष्णापुरी से लक्ष्मी नगर को जोड़ने वाला यमुना पुल पर एक बार फिर से गड्डे होना शुरू हो गया है। पुल पर बन रहे गड्ढों के बीच से लोहे की सरिया बाहर निकलने लगी है, जिससे रात के अंधेरे में कभी भी हादसा हो सकता है। जिम्मेदारों को जानकारी होने के बाद भी वह पुल पर हुए गड्ढे को ठीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

करीब तीन वर्ष पहले यमुना पर नए पुल का निर्माण हुआ था। यातायात शुरू होने के साथ ही यमुना पुल की हकीकत सामने आने लगी थी। तीन वर्ष में इस पुल पर आधा दर्जन से अधिक बार मरम्मत का कार्य हो चुका है, लेकिन हर दो माह में पुल पर गहरे गहरे गड्ढे हो जाते हैं। इतना ही नहीं पुल निर्माण में लगाई गई लोहे की सरिया भी बाहर निकल आती है, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो रात के अंधेरे में वाहन चालक लोहे की सरियाओं के चपेट में आने से बाल बाल बचते हैं। खासबात यह है कि पुल की मरम्मत एक महीने पहले हुई थी। उस दौरान पुल को ठीक किया गया था, लेकिन एक माह बाद पुल पर फिर से गड्ढा हो गया है। शायद जिम्मेदारों को किसी हादसे का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी