बैंक और डाकघर पर ताला लटका, 300 करोड़ का लेनदेन अटका

एलआइसी, आयकर, विद्युत आदि कर्मचारी रहे हड़ताल पर, चेक, ड्राफ्ट क्लिय¨रग, एनईएफटी, आरटीजीएस जैसे कार्य रहे प्रभावित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 12:11 AM (IST)
बैंक और डाकघर पर ताला लटका, 300 करोड़ का लेनदेन अटका
बैंक और डाकघर पर ताला लटका, 300 करोड़ का लेनदेन अटका

मथुरा, जासं। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन करोड़ों रुपये का लेनदेन अटक गया। बैंक, एलआइसी, आयकर, डाक, विद्युत आदि विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सबसे ज्यादा असर बैं¨कग सेवाओं पर पड़ा। करीब 250 शाखाओं पर ताले पड़े रहे। क्लिय¨रग हाउस में दो हजार चेक, ड्राफ्ट पड़े रहे साथ ही एनईएफटी, आरटीजीएस जैसे कार्य प्रभावित होने से औसतन 300 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन प्रभावित रहा।

बैंक: एआइबीईए, बैफी के कर्मचारियों ने होलीगेट स्थित ¨सडीकेट बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया। एआइबीईए के सेंट्रल कमेटी मेंबर तथा ऑल इंडिया ओरियंटल बैंक इम्पलाईज फेडरेशन के महासचिव केएच पांडेय ने कहा कि एनपीए की वसूली को लेकर सरकार द्वारा प्रयास नहीं हो रहे हैं। बकाएदारों को देश छोड़कर भाग जाने में मदद की जा रही है। मांग हैं जल्द वसूली हो, मजदूर एक्ट में सुधार के नाम पर छेड़छाड़ न की जाए तथा मर्जर न हो। प्रदर्शन में यूपीबीईयू के संयुक्त मंत्री जगमोहन शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, हर्ष भाटिया, जितेंद्र शर्मा, नवीन, प्रवीन आदि शामिल रहे।

एलआइसी: एलआइसी में भी एनईएफटी, ट्रांसफर, वाउचर, पॉलिसी लोन, प्रीमियम जैसे काम प्रभावित रहे। औसतन पांच करोड़ के कार्य अटक गए। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर सौंख अड्डा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अलीगढ़ डिवीजन के उपाध्यक्ष आरआर उपाध्याय ने कहा कि सरकार उन सार्वजनिक क्षेत्रों को मिटाने पर अमादा है, जो प्रतिवर्ष दो लाख करोड़ का लाभांश देते हैं। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का निजीकरण, एफडीआइ, न्यूनतम वेतन 18 हजार, पुरानी पेंशन स्कीम लागू जैसी मांगे जोरशोर से उठाई गई। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर सरकार बदल देने की चेतावनी दी। भीम ¨सह, भूपेंद्र सैनी, अनिल रावत, गिरधारी लाल चतुर्वेदी, टीकेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

डाक विभाग: विभाग में आधार कार्ड, डाक की डिलीवरी, स्पीड पोस्ट की बु¨कग, से¨वग स्कीम, चेक क्लीय¨रग जैसे काम नहीं हो पाए। औसतन 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। इधर, कर्मचारियों कलक्ट्रेट स्थित पोस्टऑफिस में धरना दिया। इसमें दिनेश ¨सह यादव, राजेश कुमार शर्मा, पवन गौतम, अशोक शर्मा, उदयवीर ¨सह शामिल रहे।

विद्युत विभाग: हड़ताल से औसतन 80 लाख रुपये से अधिक की वसूली नहीं हो पाई। अधिकारी व कर्मचारियों ने निजीकरण, पेंशन बहाली की मांग को लेकर बिजलीघर पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। अध्यक्षता करते हुए अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार वितरण और आपूर्ति की व्यवस्था निजी कंपनियों को देना चाहती है। अधीक्षण अभियंता शहरी अजय गर्ग व अर¨वद कुमार, सचिन शर्मा, एसडीओ गौरव शर्मा आदि शामिल रहे।

आयकर विभाग: आयकर कर्मचारी महासंघ के मथुरा शाखा कर्मचारियों ने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारी विरोधी नीतियां बदलनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक गोस्वामी, योगेंद्र शर्मा, महेश आदि शामिल रहे।

आंगनबाड़ी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हड़ताल पर रहे। आंगनबाड़ी वर्कर को ग्रेड-3 तथा हेल्पर को ग्रेड-4 कर्मचारियों के रूप में नियमित किया जाए, न्यूनतम 18 हजार मानदेय, तीन हजार पेंशन, सामाजिक सुरक्षा लाभ, जीवित रहने पर भी वर्कर तथा हेल्पर को बीमित आयु सीमा के बाद बीमा राशि का पूरा भुगतान दिलाया जाए जैसी मांगी रखी।

chat bot
आपका साथी