रामलीला महोत्सव में श्रीराम की निकली बरात, झूमे बराती

राजा दशरथ वशिष्ठ मुनि मंत्री सुमंत अयोध्या से बरात लेकर जनकपुर पहुंचते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 06:05 AM (IST)
रामलीला महोत्सव में श्रीराम 
की निकली बरात, झूमे बराती
रामलीला महोत्सव में श्रीराम की निकली बरात, झूमे बराती

संस, मथुरा : श्रीबाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में श्रीराम-सीता विवाह की लीला का मंचन किया गया। लीला देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

राजा दशरथ, वशिष्ठ मुनि, मंत्री सुमंत अयोध्या से बरात लेकर जनकपुर पहुंचते हैं। रामजी की शादी सीताजी के साथ होती है। तीनों भाइयों की शादी भी होती है। श्रीराम वाटिका पर रामजी घोड़े पर सवार होते हैं। झांकियों के साथ बरात निकलती है। अवधपुरी से बराती नाचते हुए जनकपुर पहुंचते हैं। राजा जनक द्वारा सभी का सम्मान किया जाता है। चारों बेटियों को विदा किया जाता है। राम, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण की शादी कर दशरथ अयोध्या आते हैं। सभापति मदनमोहन अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, सौरभ खंडेलवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, योगेश आवा, राजेंद्र कुमार, राघव बंसल, अशोक बंसल, हरीकिशन गोला, पंकज गर्ग, दिलीप शर्मा, लोकेश अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी