ध्वज प्रणाम संग नव संवत्सर का किया स्वागत

संघ ने सभी शाखाओं पर स्वयं सेवकों के साथ किया प्रणाम शहर के लहराए केसरिया ध्वज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:05 AM (IST)
ध्वज प्रणाम संग नव संवत्सर का किया स्वागत
ध्वज प्रणाम संग नव संवत्सर का किया स्वागत

जासं, मैनपुरी: नव संवत्सर का स्वागत हिदू धर्मावलंबियों द्वारा अपने ही अंदाज में मनाया गया। संघ के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शाखाओं पर ध्वज प्रणाम कर हिदू नव वर्ष का स्वागत किया।

मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन नव संवत्सर की शुरुआत को बेहद शुभ मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने ही अंदाज में पर्व के उल्लास को मनाया गया। संघ के आह्वान पर सुबह जिले की सभी शाखाओं पर शाखा प्रमुखों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने संघ का गान गाकर ध्वज प्रणाम किया। बाद में केसरिया पताका फहराकर सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।

कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए इस बार कोई बड़ा आयोजन जिले में नहीं कराया गया। संघ पदाधिकारियों के आह्वान पर सभी हिदू धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों के बाहर केसरिया ध्वज या पताका लहराकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप का पूजन किया। इंटरनेट मीडिया पर शुभकामना के संदेश दिन भर घूमते रहे। लोगों ने अपने परिचितों और शुभचितकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं भेजीं।

कस्बा करहल में संघ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से भारतीय संस्कृति और परंपरा का निर्वाह करने की लोगों से अपील की। घिरोर में स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह

संसू, घिरोर: मंगलवार को नगर व खंड में संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ अपनी शाखा पर संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगवार की जन्म जयंती व हिन्दू नववर्ष पर्व मनाया। महावीर शाखा शम्भूनाथ इंटर कालेज पर खंड संचालक यतींद्र जैन व वाल्मीकि शाखा वनखण्डेश्वर आश्रम पर सह जिला कार्यवाह सचेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। खंड संचालक यतींद्र जैन ने बताया कि 2024 तक संघ प्रत्येक गांव तक पहुंचे, ऐसी संगठन के अधिकारियों की योजना है। गांव-गांव शाखाएं लगें। वर्ष 1925 केशवराव बलीराम हेडगेवार ने नागपुर में पहली बार शाखा का आयोजन किया था। वर्तमान में संघ की शाखाएं विदेशों में भी संचालित हैं। शाखा में नगर संचालक अनूप जैन, नगर कार्यवाह सत्यवीर शर्मा, सुभाष शर्मा, सिकू शर्मा, नारायण चौहान, दिनेश शर्मा, सुशील वर्मा, जतिन जैन, केके वर्मा, आकाश, करन मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी