नाले चोक, गंदा पानी बह रहा सड़कों पर

वृंदावन रोड बिरला मंदिर के सामने है कॉलोनी,गंदगी व्याप्त, डस्टबिन नहीं, पेयजल सेवा नहीं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 11:32 PM (IST)
नाले चोक, गंदा पानी बह रहा सड़कों पर
नाले चोक, गंदा पानी बह रहा सड़कों पर

जागरण संवाददाता, मथुरा: वृंदावन रोड पर बिरला मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। कॉलोनी परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है। नाले पूरी तरह से चौक हैं और गंदा पानी रास्तों में फैलता है। सफाईकर्मी सप्ताह में महज दो दिन आता है। क्षेत्र में नगर निगम की पेयजल सेवा नहीं हैं, इसलिए लोगों ने सबमर्सिबल लगा रखे हैं। क्षेत्र में खारा पानी है, इसलिए यहां के लोग पीने के लिए आरओ का पानी खरीद कर पीते हैं।

लक्ष्मी नगर कॉलोनी में करीब सात हजार आबादी है। यह करीब 20 साल विकसित हुई। यह एक ओर से यमुना किनारे से लगी है। अब यह नगर निगम का अंग है। यहां की सड़कें टूटी हुई हैं। नाली तो बनी हैं, लेकिन उनकी सफाई नहीं होती है। नतीजा, नाली की गंदगी रास्तों में पसरी रहती है। क्षेत्र के लोग नगर निगम के अफसरों को कई बार अवगत करा चुके हैं। क्षेत्रीय पार्षद को भी समस्याओं की जानकारी है। फिर भी समाधान नहीं हो रहा है।

chat bot
आपका साथी