कैलाश खेर की गायकी के दीवाने हुए ब्रजवासी

यमुना किनारे गूंजे स्वरों से झंकृत हुआ वातावरणसूफियाना अंदाज में दर्शकों को किया मुरीद झूम उठा पंडाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:15 AM (IST)
कैलाश खेर की गायकी के दीवाने हुए ब्रजवासी
कैलाश खेर की गायकी के दीवाने हुए ब्रजवासी

संवाद सहयोगी, वृंदावन: बालीवुड गायक कैलाश खेर की अदा और गायकी ने ब्रजवासियों को अपना दीवाना बना दिया। यमुना किनारे जब सूफियाना अंदाज में कैलाश खेर ने अपने स्वरों का जादू बिखेरा, तो हर कोई उनका कायल हो गया। स्वरों का जादू गुलाबी सर्द रात में दिलों को झुमा रहा था।

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना किनारे आयोजित ब्रज रज उत्सव में मंगलवार शाम बालीवुड गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कैलाश खेर ने मैं करूं श्रृंगार तो शर्माए दर्पण.. सुनाया तो लोग खेर के गायन को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। कैलाश खेर ने जैसे ही मंच पर पर एंट्री की तो घंटों इंतजार कर रहे दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। कैलाश खेर ने सूफियाना अंदाज में मैं तो तेरे प्यार का दीवाना हो गया.. सुनाया तो दर्शकों के दिल के तार भी झंकृत होते नजर आए। खेर के गायन की एक-एक लाइन को बड़े ही संजीदा तरीके से श्रोताओं ने सुनकर उसका भरपूर आनंद लिया। मंच पर कैलाश खेर के स्वरों के संग विद्युत लाइटों का अद्भुत प्रकाश भी लोगों को रोमांचित करता नजर आया। कैलाश खेर को सुनने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिलों से भी श्रोता घंटों पहले ही पंडाल में पहुंच गए। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल श्रोताओं से भर गया था। कैलाश खेर की आवाज के जादू ने न केवल दर्शक दीर्घा में बैठे ब्रजवासियों बल्कि खुद सांसद और सिनेतारिका हेमामालिनी, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी