एक्सप्रेस वे से लेकर हाईवे तक जाम, श्रद्धालु रहे परेशान

जागरण संवाददाता मथुरा नव वर्ष पर परिवार के साथ बांके बिहारी और द्वारिकाधीश के दर्शन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 03:30 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 03:30 AM (IST)
एक्सप्रेस वे से लेकर हाईवे तक जाम, श्रद्धालु रहे परेशान
एक्सप्रेस वे से लेकर हाईवे तक जाम, श्रद्धालु रहे परेशान

जागरण संवाददाता, मथुरा: नव वर्ष पर परिवार के साथ बांके बिहारी और द्वारिकाधीश के दर्शन को निकले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर तो वाहन दिनभर वाहनों का रेला लगा रहा। फर्राटा भरने के बजाए कार रेंगती रही। लोगों को दो किमी से अधिक का समय तय करने में दो घंटे लगे।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ही देश के अलग-अलग कोने से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को सभी ब्रज क्षेत्र के प्रमुख द्वारिकाधीश और बांके बिहारी के दर्शन कर लौटने लगे। वहीं शहर में रोजमर्रा के लोग भी आम दिनों की तरह अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ लोगों की जल्दबाजी की वजह से शहर में जाम के हालात पैदा हो गए। नया बस स्टैंड, कृष्णा नगर से लेकर अटल चौक तक जाम का झाम लगा रहा। वहीं सर्विस रोड पर वाहन चालकों की जल्दबाजी की वजह से जाम लग गया। यह हाल सर्विस रोड के दोनों साइड में देखने को मिला। दूसरी ओर एक्सप्रेस वे से वृंदावन की ओर श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार दिखाई देने लगी। पुलिस द्वारा शहर में लागू की गई नो एंट्री के कारण मुख्य मार्गों पर बेरीकेडिग के पीछे कई किलोमीटर तक लाइन लगी रही। छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी विहार पार्किंग पर वाहनों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था, तो पीछे छटीकरा तक वाहनों की लंबी कतार दिनभर लगी रही। हालात यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों के भी ऐसे ही थी। टीएफसी तक वाहनों को आने की अनुमति दी गई थी। पानीगांव पक्के पुल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शहर के हर नाके पर नो एंट्री होने के बावजूद दिल्ली एनसीआर के श्रद्धालु अपने वाहनों को लेकर शहर के अंदर पहुंच गए। शहर के अंदर वाहनों ने संकरी गलियों में जाम लगा दिया।

chat bot
आपका साथी