गोतस्कर और ग्रामीणों में फाय¨रग-पथराव से फैली दहशत

संवाद सूत्र, गोवर्धन। बीती रात थाना गोवर्धन के गांव गांठोली में स्कॉर्पियो भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को गोरक्षकों ने मुक्त करा लिया। तस्कर फाय¨रग करते हुए भाग निकले। सूचना के घंटों बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। जिसे घंटों बाद एसडीएम के आश्वासन पर खोला गया। करीब ढाई घंटे तक सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने गांव में पिकेट लगाने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:34 PM (IST)
गोतस्कर और ग्रामीणों में फाय¨रग-पथराव से फैली दहशत
गोतस्कर और ग्रामीणों में फाय¨रग-पथराव से फैली दहशत

गोवर्धन,संवाद सूत्र। बीती रात थाना गोवर्धन के गांव गांठोली में स्कॉर्पियो में भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को गोरक्षकों ने मुक्त करा लिया। तस्कर फाय¨रग करते हुए भाग निकले। सूचना के घंटों बाद पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। जिसे ढाई घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर खोला गया। इससे सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने गांव में पिकेट लगाने की बात कही है।

बुधवार को मथुरा -डीग मार्ग स्थित ऊर्जा मंत्री के पैत्रक गांव गांठोली में रात करीब तीन बजे सामुदायिक भवन के पास स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध हालत में स्टार्ट खड़ी हुई थी। गो रक्षक सेना के कार्यकर्ता राम प्रकाश शर्मा एवं भगवान ¨सह को शक हुआ। उन्होंने दूर से देखा तो गोवंश भरा था। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना देकर गाड़ी की घेराबंदी कर ली। जानकारी पर बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष विजय राघव भी पहुंच गए। इसी बीच गो तस्करों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने पहले तो ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने भी जवाबी फाय¨रग की तो उनके हौसले पस्त हो गए। ग्रामीणों ने पथराव किया तो गोतस्करों के पांव उखड़ गए। करीब चार-पांच गो तस्कर और चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए।

ग्रामीणों ने गाड़ी को खोल कर देखा तो चार गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। एक गाय गाड़ी के पास ही रस्सी से बंधी पड़ी मिली जबकि एक अन्य को पेड़ से बांध रखा था। ग्रामीणों ने सूचना इलाका पुलिस और डायल 100 को दी। सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लेकर ग्रामीणों में आक्रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा-डीग मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण गोशाला और पुलिस चौकी की मांग करने लगे। सीओ गोवर्धन और एसडीएम गोवर्धन नागेंद्र कुमार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

chat bot
आपका साथी