वंदेमातरम बोलने में दिक्कत तो छोड़ें भारत : सारंगी

-गोपीनाथ गौड़ीय मठ में आयोजित समारोह में हुए शामिल जागरण संवाददाता वृन्दावन। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने एकबार फिर अपनी बात रखते हुए कहा जिसे वंदेमातरम बोलने में दिक्कत है वह भारत से जा सकता है। जिस देश मे रहकर उसी की जयकार न कर पाने वाला देश मे रहने का हकदार नही। वंशीवट क्षेत्र स्थित गोपीनाथ गौड़िया मठ के अधिष्ठाता प्रमोदपुरी गोस्वामी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री सारंगी ने कहा ये मेरा निजी विचार है कि जो लोग भारत में रहकर यहां का खाते हैं और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने व पाकिस्तान जिदाबाद के नारे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:22 AM (IST)
वंदेमातरम बोलने में दिक्कत तो छोड़ें भारत : सारंगी
वंदेमातरम बोलने में दिक्कत तो छोड़ें भारत : सारंगी

वृंदावन, जासं। लघु उद्योग, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि जिसे वंदेमातरम बोलने में दिक्कत है वह भारत से जा सकता है। देश में रहकर उसी की जयकार न कर पाने वाला देश में रहने का हकदार नहीं।

सारंगी मंगलवार को वंशीवट क्षेत्र स्थित गोपीनाथ गौड़िया मठ के अधिष्ठाता प्रमोदपुरी गोस्वामी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा ये मेरा निजी विचार है कि जो लोग भारत में रहकर, यहां का खाते हैं और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने व पाकिस्तान जिदाबाद के नारे लगाते हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं।

अनुच्छेद 370 हटाने के पीएम के निर्णय की सराहना करते हुए कहा अब तक कश्मीर के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा था। भारत-पाक के विघटन के समय जो भारत के साथ आए वे देश के उच्च पदों तक पहुंचे। लेकिन कश्मीर के लोग अभी तक वहीं रह गए। अब लोग देश की मुख्यधारा में जुड़ेंगे तो उनका भी भला होगा।

अनुच्छेद 370 का विरोध तो कांग्रेस के कई नेताओं व खुद डॉ. आंबेडकर ने किया था। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी विचारधारा को अपनाते हुए स्वच्छ भारत के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत का अभियान छेड़ा है। इसमें हर भारतीय साथ दे रहा है।

सारंगी ने महात्मा गांधी की जयंती पर कहा कि जिसने गांधीजी को मारा उसे मौत की सजा मिल गई। जिसने गांधीजी के विचारों को मारा, उन्हें सत्ता मिली थी। लेकिन, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विचारों को देश की जनता के मन में उतारकर एक बार फिर गांधीजी को जिदा कर दिया है।

इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने मठ में दर्शन कर ठाकुरजी की आरती उतारी। उन्होंने मठ में नवनिर्मित श्रवण सदन की शिलापट्टिका का अनावरण भी किया। महंत भक्ति विबुद्ध बोधायन गोस्वामी ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। योगेश्वर दास, राजेश चौधरी, जीतेंद्र वाष्र्णेय रोनू, चेतनस्वरूप पाराशर, राजेश पंडित, सुमित गोस्वामी, गिरधारी अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, केशव वाष्र्णेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी