गठबंधन के पत्ते बिगाड़ेंगे सियासी समीकरण

जागरण संवाददाता, मथुरा: समाजवादी पार्टी पर अखिलेश यादव का कब्जा होने के बाद अब सियासी गलियारों में क

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM (IST)
गठबंधन के पत्ते बिगाड़ेंगे सियासी समीकरण
गठबंधन के पत्ते बिगाड़ेंगे सियासी समीकरण

जागरण संवाददाता, मथुरा: समाजवादी पार्टी पर अखिलेश यादव का कब्जा होने के बाद अब सियासी गलियारों में कांग्रेस, सपा, रालोद के महागठबंधन को लेकर चर्चा तेज है। यह गठबंधन किसी प्रत्याशी को बागी करेगा तो कुछ को ताकतवर बनाएगा। इस महागठबंधन से जिले में तीन रालोद, एक कांग्रेस और एक सपा को सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की तस्वीर साफ होने के बाद अब महागठबंधन की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। माना जा रहा है यह गठबंधन दूसरे दलों के प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकता है। तीनों दलों का परंपरागत वोट एक हो गया तो दूसरे दलों के दिग्गजों के पसीने छूट सकते हैं। इस महागठबंधन में छाता, बलदेव, गोवर्धन रालोद, मथुरा-वृंदावन कांग्रेस और मांट सपा को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस गठबंधन में छाता के दिग्गज के भी हैंडपंप चलाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी बागी तेवर रखने वाले नेता अपनी निष्ठा पार्टी में ही दिखा रहे हैं। गठबंधन के इंतजार में संभावित प्रत्याशी भी अभी अपने तरकश के तीर निकालने से डर रहे हैं। जनता के बीच जाने से भी अभी बच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी