बलिदान दिवस पर शहीद लक्ष्मण आए याद

वृंदावन(मथुरा): रविवार को 74वें बलिदान दिवस पर शहीद लक्ष्मण को याद किया गया। नगर पालिका कार्यालय के

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)
बलिदान दिवस पर शहीद लक्ष्मण आए याद

वृंदावन(मथुरा): रविवार को 74वें बलिदान दिवस पर शहीद लक्ष्मण को याद किया गया। नगर पालिका कार्यालय के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

नगर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि जिन शहीदों के बल पर देश को आजादी मिली, हमें उनको भूलना नहीं चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन ¨सह सिसौदिया ने कहा कि देश की जनता को सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गर्व है। इन्हीं स्वतंत्रता सेनानियो में लक्ष्मण भी थे, जो यहां आंदोलनकारियों की अगुवाई करते हुए पुलिस की गोली से शहीद हुए।

सुशील कुमार शर्मा और परमानंद गुप्ता ने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद रखना है, ताकि आगामी पीढ़ी भी उनको भूला न सके। प्रयास संस्था के विवेक आचार्य ने भी शहीद लक्ष्मण को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री राम चरन शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी। समापन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भंवर ¨सह के देहावसान पर शोक जताया गया।

विनोद गुप्ता, विनोद वाष्र्णेय, ब्रजेश श्रीवास्तव, गो¨वद शरण, सुरेश शुक्ला, अभय वशिष्ठ, राधा बल्लभ गुप्ता, योगेंद्र, अशोक वैद्य, डॉ. माधवेश गौतम, शत्रुघ्न शर्मा, मुस्तफा आलम, जमुना प्रसाद उपाध्याय, राधा रमण अग्रवाल, संजय सैनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी