पांच दिन से लापता युवक की हत्या, नाले में मिला शव

करहल संसू। छह दिन पहले लापता युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव एक नाले में पड़ा मिला। पूर्व में घटना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव मिलने के बाद नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:20 AM (IST)
पांच दिन से लापता युवक की हत्या, नाले में मिला शव
पांच दिन से लापता युवक की हत्या, नाले में मिला शव

संसू, करहल: छह दिन पहले लापता युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव एक नाले में पड़ा मिला। नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

थाना करहल के गांव ममसीरपुर निवासी दिनेश चंद्र प्रजापति मिट्टी के बर्तन बनाने के काम के साथ ही गांव के निवासी इंद्रपाल की जमीन बटाई पर लेकर खेतीबाड़ी करते थे। 17 अक्टूबर को वह लापता हो गए थे। परिजनों के मुताबिक गांव का ही कन्हैया उन्हें अपने साथ घुमाने के लिए ले गया, उसके बाद उनका पता नहीं चला। परिजनों ने कन्हैया से संपर्क किया तो वह गायब था। दिनेश चंद्र के पुत्र ने थाना करहल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को थाना करहल के गांव लौंगपुर के पास नाले से दुर्गंध उठी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो नाले में शव पड़ा था। दिनेश के परिजन आ गए और शव की पहचान की। मृतक की गर्दन मे गमछे से फंदा कसा था। शव पुराना होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि गायब होने के दिन ही उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र सुवीन कुमार ने कन्हैया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उप निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी