करहल में बैंड बाजों के साथ निकली श्रीराम की बरात

करहल संवाद सूत्र कस्बा में गुरुवार को शाम 630 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:30 AM (IST)
करहल में बैंड बाजों के साथ निकली श्रीराम की बरात
करहल में बैंड बाजों के साथ निकली श्रीराम की बरात

करहल, संवाद सूत्र : कस्बा में गुरुवार को शाम 6:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शुभारंभ रामलीला कमेटी के सचिव नितिन चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी रतन वर्मा, तहसीलदार अरुण कुमार ने समिति के पदाधिकारियों के साथ आरती कर किया। मंदिर लक्ष्मी जी से आरंभ होकर बरात महाराज मोटामल मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। बरात देखने के लिए महिला, बच्चे, युवा बाजार में पहुंच गए थे। रामलीला कमेटी की तरफ से शारीरिक दूरी का पालन किया गया। बैंडबाजे के साथ श्री राम की बारात जनकपुरी बनी मंदिर मुड़िया महाराज पहुंची। वहां पर राजा जनक ने दूल्हा बने श्री राम व सभी बरातियों का स्वागत करने के बाद राम राम सीता का विवाह संपन्न कराया।

सचिव नितिन चतुर्वेदी, बलराम दुबे, अवध नरेश मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, अमर सिंह यादव, रवी कान्त, विनय प्रताप, विवेक पांडेय, सुभाष यादव, अनुज, गौरव, शशांक चतुर्वेदी, सचिन यादव सहित कमेटी के तमाम लोग रहे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी