हूटर बजाकर शहर की सड़कों पर निकले पुलिस के जवान

मैनपुरी जासं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन लगातार पूरा जोर लगा रहा है। शनिवार शाम दर्जनों पुलिस कर्मियों ने अपने वाहनों के हूटर बजाते हुए शहर की सड़कों पर भ्रमण कर लॉकडाउन तोड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:01 AM (IST)
हूटर बजाकर शहर की सड़कों पर निकले पुलिस के जवान
हूटर बजाकर शहर की सड़कों पर निकले पुलिस के जवान

मैनपुरी, जासं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन लगातार पूरा जोर लगा रहा है। शनिवार शाम दर्जनों पुलिस कर्मियों ने अपने वाहनों के हूटर बजाते हुए शहर की सड़कों पर भ्रमण कर लॉकडाउन तोड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त संदेश दिया। वहीं बिना अनुमति दुकान लगाकर बैठे पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई गई है।

लॉकडाउन के पालन में जिले के भर के लोग अपने घरों के अंदर हैं। वहीं मुट्ठीभर समाज विरोधी लोग सड़क पर आकर अपनी शान समझ रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शनिवार को दिन में कई बार डंडे चटकाए। इसके साथ ही अपनी ताकत दिखाने के लिए पुलिस ने एक साथ शहर की सड़कों पर वाहनों से भ्रमण किया। दर्जनों वाहनों व बाइकों के साथ पुलिस कर्मी शहर की सड़कों और मुहल्लों की गलियों में घूमे तो समाज विरोधी लोग अपने घरों में छिपते नजर आए।

इसके साथ ही पुलिस ने शहर में कांशीराम कॉलोनी निवासी नितिन वर्मा और अमित वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों बिना अनुमति किराना की दुकान का संचालन कर रहे थे। वहीं मुहल्ला छपट्टी निवासी शमशाद, आमीन और बबलू खां बिना अनुमति शहर में फल की दुकान लगाए हुए थे। इसके साथ ही सड़क पर घूम रहे रियाजुद्दीन निवासी कांशीराम कॉलोनी और फूल सिंह निवासीगण खरगजीत नगर के खिलाफ भी कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ महामारी कानून और धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी