प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया महिला आरक्षियों का बढ़ाया हौसला

मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान की दिशा में लगातार अच्छा कार्य करने पर मिला सम्मान।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:01 AM (IST)
प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया महिला आरक्षियों का बढ़ाया हौसला
प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया महिला आरक्षियों का बढ़ाया हौसला

संसू, बेवर: मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान की दिशा में लगातार अच्छा कार्य करने के कारण पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने थाने की दो महिला आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।

महिला आरक्षी कुसुम और अंजू को प्रशस्ति पत्र देते हुए क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने कहा कि शासन ने महिलाओं के लिए थाने पर अलग से महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराकर सराहनीय प्रयास किया है। इस डेस्क पर केवल महिला पुलिस कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। अब पीड़िताएं बेझिझक होकर खुलकर अपनी शिकायतें महिला हेल्प डेस्क पर बता सकेंगी। महिला सम्मान और सुरक्षा पर आरक्षी कुसुम और अंजू ने लगातार प्रशंसनीय कार्य किया है। आगे भी इसी प्रकार कार्य करती रहें। इसके लिए एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया है।

भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई: तेजप्रताप

संसू, कुसमरा: लगातार बढ़ रही महंगाई और किसान की फसलों का उचित मूल्य न मिलने के कारण वर्तमान सरकार से जनता का मन ऊब चुका है। जनता ने देश और प्रदेश सरकार को बेदखल करने का मन बना लिया है।

यह विचार पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने क्षेत्र के ग्राम अछईपुर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में चुनाव चल रहा है। वहां की जनता ने नितीश सरकार को हटाने का पूरी तरह मन बना लिया है। इसी तरह यूपी चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा। किसान और नौजवान की सरकार बनेगी। सांसद ने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा के राज्य में किसान भुखमरी के कगार पर है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि युवाओं की बात करने वाली सरकार ने आज तक युवाओं को छलने के अलावा कुछ नही किया, जिसका जवाब युवा आगे आने वाले चुनाव में देगा। इससे पूर्व सांसद ने एक रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम आयोजक रक्षपाल सिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र सिंह यादव, जगराम सिंह यादव, प्रहलाद स्वर्णकार, शिवकुमार यादव,राजवीर सिंह, ओपी सिंह, उपदेश यादव, दीपक यादव, सतीश चन्द्र, अंशुल यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी