पिता बैक कर रहे थे ट्रैक्टर, पहिया के नीचे आया मासूम, मौत

कुसमरा संसू। आतिशबाजी चला रहा छह वर्षीय बालक अचानक गली में आ गया। बालक के पिता अपना ट्रैक्टर बैक कर रहे थे। वह बेटे को देख नहीं सका ट्रॉली के पहिए से कुचल कर बालक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 10:34 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:25 AM (IST)
पिता बैक कर रहे थे ट्रैक्टर, पहिया के नीचे आया मासूम, मौत
पिता बैक कर रहे थे ट्रैक्टर, पहिया के नीचे आया मासूम, मौत

संसू, कुसमरा: पटाखे चला रहे छह वर्षीय बालक की अपने पिता के ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा के बाद पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपनी गलती को गुनाह मान खुद को सजा देने की बात कह रहे हैं। गांव के लोग उन्हें धैर्य बंधा रहे, मगर वह खुद को ही दोषी मान रहे हैं।

चौकी कुसमरा के गांव नगला मनी निवासी श्रीकांत दीपावली की शाम साढ़े सात बजे अपने ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लेकर आए थे। उनका पुत्र कार्तिक (6) दरवाजे पर खड़े होकर पटाखे चला रहा था। कार्तिक का फेंका हुआ पटाखा नहीं चला तो वह दौड़कर गली में आ गया। इसी दौरान श्रीकांत द्वारा बैक कर किए जा रहे ट्रैक्टर का पहिया कार्तिक के शरीर से होकर निकल गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीकांत के दो पुत्रों में कार्तिक बड़ा था। वह मैनपुरी शहर के एक आवासीय विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। त्योहार पर हादसा से परिवार में शोक छा गया। सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

शहर कोतवाली के नगला मंडल निवासी कुलदीप शनिवार को किसी रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने ज्यौंती गए थे। देर शाम साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी परौख के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में एटा के नगला बरी निवासी रवि और रामचंद रविवार देर शाम बाइक से कस्बा ज्यौंती के पास जा रहे थे, तभी बाइक असंतुलित होकर गड्डे में गिर गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी