सिक्योरिटी गार्ड का शव देख नगला मीर में कोहराम

नोएडा की पंजाब नेशनल बैंक में लूट की कोशिश के दौरान मारे गए सुरक्षा गार्ड का शव शुक्रवार देर रात गांव लाया गया। गमगीन माहौल में शव में अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:51 PM (IST)
सिक्योरिटी गार्ड का शव देख नगला मीर में कोहराम
सिक्योरिटी गार्ड का शव देख नगला मीर में कोहराम

संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी): नोएडा की पंजाब नेशनल बैंक में लूट की कोशिश के दौरान मारे गए सुरक्षा गार्ड का शव शुक्रवार देर रात गांव लाया गया। गमगीन माहौल में शव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी, माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोका बुरा हाल है।

थाना करहल के गांव नगला मीर निवासी मुकेश यादव, नोएडा की कौशल सुरक्षा एजेंसी में सुरक्षाकर्मी थे। उन्हें पीएनबी की सुरक्षा में लगाया गया था। गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में लूट की कोशिश के दौरान मुकेश यादव और एक अन्य सुरक्षाकर्मी की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन नोएडा पहुंच गए। रात दो बजे शव को गांव लाया गया। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई रामनरायण ने शव का अंतिम संस्कार किया।

तीन साल पहले हुआ था विवाह

मुकेश का विवाह तीन साल पहले सोनी के साथ हुआ था। उनके एक साल की बेटी किट्टू है। पत्नी-बेटी गांव में ही परिजनों के साथ रहती है। मुकेश का शव देखकर सोनी के आंसू थम नहीं रहे थे। महिलाएं ढांढस बंधा रही थी।

रक्षाबंधन पर आए थे मुकेश

मुकेश रक्षाबंधन पर गांव आए थे। दो दिन बाद ही जाने लगे। पत्नी ने और रुकने के लिए कहा तो जरूरी ड्यूटी बताकर चल गए। एक महीने बाद आने की बात कही थी। परिजन इंतजार कर रहे थे, लेकिन गांव में शव पहुंचा।

chat bot
आपका साथी