श्रम विभाग देगा शौचालय की सौगात

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को शौचालय की सौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 11:12 PM (IST)
श्रम विभाग देगा शौचालय की सौगात
श्रम विभाग देगा शौचालय की सौगात

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को शौचालय की सौगात दी जाएगी। पंचायत राज विभाग भी इस पर पूरी नजर रखेगा।

दो अक्टूबर तक जिले के हर घर में शौचालय बनाया जाना है। शासन के आदेश के अनुसार, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के घर में अब श्रम विभाग ही शौचालय बनवाएगा। इसके लिए पहले चरण में 3,136 श्रमिकों को चिन्हित किया गया है। इन सभी के खाते में 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण कराने के लिए भेजे जाएंगे। लाभार्थी ने शौचालय बनवाया है या नहीं, इसका सत्यापन पंचायत राज विभाग करेगा।

इसमें खास बात ये है कि अब तक केवल उन्हीं लोगों को शौचालय की धनराशि दी जाती थी या शौचालय बनवाया जाता था, जिनका बेसलाइन सूची में नाम होता था। श्रम विभाग द्वारा दिए जाने वाले शौचालयों में ऐसा नहीं होगा। इसके लिए केवल श्रम विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अमित ¨सह ने बताया कि श्रम विभाग से तकरीबन तीन हजार श्रमिकों की सूची प्राप्त हो गई है।

chat bot
आपका साथी