जाम से कराहता रहा शहर, फंसे रहे वाहन

मैनपुरी जासं। गुरुवार को शहर जाम के झाम को झेलता रहा। शहर के अंदर घुस रहे कार और ई-रिक्शा जाम की बजह बने रहे। दोपहर 12 बजे से 230 बजे तक लोग बाजार के जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए जिम्मेदार गायब रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:06 AM (IST)
जाम से कराहता रहा शहर, फंसे रहे वाहन
जाम से कराहता रहा शहर, फंसे रहे वाहन

जासं, मैनपुरी : गुरुवार को शहर जाम से कराह उठा। शहर के अंदर घुस रहे कार और ई-रिक्शा जाम की वजह बने रहे। दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक लोग बाजार के जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए जिम्मेदार गायब रहे।

बाजार के अंदर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन जाम का सबब बनते हैं। इसके चलते नो एंट्री के समय इन वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गुरुवार को जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कई ई-रिक्शा बाजार में प्रवेश कर गए। कचहरी रोड क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे तक, बड़े चौराहे से आगरा रोड पुलिया तक, करहल मार्ग, लेनगंज, बजाजा बाजार, रायजादा रोड जाम हो गए। लोगों ने शार्टकट अपनाया तो गलियों में भी जाम लग गया। कचहरी रोड पर मोटा अड्डा के पास भी भूसे से लदी गाड़ी के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा।

chat bot
आपका साथी