आस्था के संग बढ़ा नया साल, खूब मचा धमाल

नव वर्ष का सूर्याेदय भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। नववर्ष की पहली सुबह को भगवान का आर्शीवाद लेने के लिए मंगलवार को शहर के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शीतला मंदिर भीमसेन मंदिर चांदेश्वर मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के चरणों पर मत्था टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 06:09 AM (IST)
आस्था के संग बढ़ा नया साल, खूब मचा धमाल
आस्था के संग बढ़ा नया साल, खूब मचा धमाल

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: नव वर्ष का सूर्याेदय भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। नववर्ष की पहली सुबह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए को शहर के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शीतला मंदिर, भीमसेन मंदिर, चांदेश्वर मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के चरणों पर मत्था टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

नववर्ष की सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ प्रभु के दर्शन के लिए लोग मंदिरों के लिए निकल पड़े। इनमें खासकर महिला भक्तों की संख्या अधिक रही। नववर्ष की पहली सुबह मां शीतला देवी, काली मंदिर, गाड़ीवान में भीमसेन मंदिर व चांदेश्वर देव मंदिर पर एकरसानंद गुरुदेव मंदिर, देवी रोड के भगवती मंदिर समेत शहर के अन्य तमाम मंदिरों में भगवान के दर्शन कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।

चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

नव वर्ष पर सेंटीनियल चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। मसीह समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इस प्रार्थना सभा में शिरकत की।

कारागार में भी दिखी भीड़

नववर्ष पर जिला कारागार में अपने से मिलने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। कारागार में बंद लोगों ने आपस में मिलकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। व महिलाओं ने भी अपने संबंधियों से मिलकर नई साल की शुरूआत की।

नए साल के जश्न में थिरक रहे थे युवाओं के पांव

देर शाम शाम से ही वर्ष 2019 की विदाई और वर्ष 2020 का स्वागत करने के लिए होटल आकर्षक रूप से सजे हुए थे। कहीं कैंडल डिनर का इंतजाम था तो कहीं लोग धूम धड़ाका कर रहे थे। शहर के प्रमुख स्थानों पर देर रात गजब का उल्लास व उत्साह का माहौल था। रंग बिरंगी रोशनी से सजे शहर में कई स्थानों पर युवा सेलीब्रेशन कर रहे थे। यहां युवा खूब थिरके। पूरे शहर में आतिशबाजी के साथ हैपी न्यू ईयर का स्वर गूंज रहा था। मंगलवार रात को को भी मित्रों और परिवार के साथ नये साल का जश्न सिलसिला चला।

पार्कों में मनी पिकनिक

नववर्ष पर जिले के लोहिया पार्क में युवाओं में सेलीब्रेट करने की होड़ लगी दिखी। युवाओं ने एक दूसरे को फूल व उपहार दिए। युवाओं में सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। पूरे दिन जमकर मस्ती की गई। बड़ी संख्या में परिवार पिकनिक मनाने पहुंचे। मंगलवार शाम को खान-पान के स्टॉल और रेस्टोरेंट आदि पर भी भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी