किसान खुशहाल होगा तो गांव का विकास होगा

आबकारी मंत्री ने कहा-परंपरागत खेती के बजाय किसान करें नई तकनीकी से खेती जिले के सभी ब्लाकों में आयोजित हुए किसान कल्याण मेले लगाई गईं प्रदर्शनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 06:02 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 06:02 AM (IST)
किसान खुशहाल होगा तो गांव का विकास होगा
किसान खुशहाल होगा तो गांव का विकास होगा

जासं, मैनपुरी: रविवार को आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तो गांव का विकास होगा। गांव का विकास होगा तो प्रदेश- देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने किसानों से परंपरागत के बजाय नई तकनीकी का प्रयोग कर खेती करने का आह्वान किया।

कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किसान कल्याण मेले में आए किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र-प्रदेश सरकार का प्रयास किसान की आर्थिक स्थिति सुधारने का है। किसानों की आय दोगुनी हो, उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा मिले, इसके लिए नई-नई तकनीकी ईजाद की जा रही है। कृषि विज्ञानी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों से कहा कि खेतों की मिट्टी की सेहत की जानकारी के लिए मृदा परीक्षण कराएं, रासायनिक खादों पर निभर्रता कमकर जैविक खादों का प्रयोग करें, फसल चक्र अपनाकर मिट्टी की सेहत को सुधारें। खेती के साथ बागवानी-पशुपालन पर भी ध्यान दें।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि चार साल में किसानों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से जोड़कर गांव-गांव कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाकों में लगे मेले

प्रदेश सरकार के चार साल के सफल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकास खंड पर किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से गोरखपुर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। सभी नौ विकास खंडों में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को स्टाल लगाकर दी गई। कृषकों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आबकारी मंत्री और अधिकारियों ने फसल उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कृषकों, कृषि यंत्रों, मत्स्य पालन पर अनुदान पाने वाले किसानों को प्रशस्ति, स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डी.वी. सिह, जिला कृषि अधिकारी डा. गगनदीप, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, शिवदत्त भदौरिया, देवेन्द्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। किसान मेलों में बताई सरकारी योजनाएं

जागरण टीम, मैनपुरी: प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर ब्लाकों में आयोजित मेलों में किसानों को सरकारी योजनाएं बताई गई तो प्रदर्शनी लगाकर नई तकनीकी से परिचित कराया गया।

करहल ब्लाक सभागार में मिशन किसान कल्याण के तहत किसान मेला-कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुजेश प्रताप यादव, एसडीएम रतन कुमार वर्मा, बीडीओ विमला देवी, अश्वनी यादव खंड कार्यवाह, मनोज कश्यप जिलामंत्री, अंतराम यादव, अवध विहारी, रामबहादुर पचौरी, हरिशंकर शर्मा, दिनेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, शिवराम सिह, योगेंद्र सोलंकी, सर्वेन्द्र गुप्ता, किशन प्रताप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी