UP Politics: डिंपल के नामांकन के बाद अखिलेश का भाजपा पर हमला, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कह दी ये बाद

UP Politics समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव का नामांकन दाखिल कराने आए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह हारने जा रहे हैं और हार को छिपाने के लिए ही 400 पार का नारा दे रहे हैं। यदि यह जीत रहे होते तो ईडी-सीबीआई को आगे नहीं करना पड़ता। हर वर्ग इनसे परेशान हो चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Tue, 16 Apr 2024 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 03:24 PM (IST)
UP Politics: डिंपल के नामांकन के बाद अखिलेश का भाजपा पर हमला, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कह दी ये बाद
डिंपल के नामांकन के बाद अखिलेश का भाजपा पर हमला

HighLights

  • मैनपुरी से डिंपल यादव ने किया नामांकन
  • अखिलेश यादव संग कई दिग्गज रहे मौजूद
  • अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव का नामांकन दाखिल कराने आए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि ये ताली-थाली वाले लोग गारंटी की घंटी बजा रहे हैं। यह गारंटी नहीं है, ताली-थाली वाली आवाज है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह हारने जा रहे हैं और हार को छिपाने के लिए ही 400 पार का नारा दे रहे हैं। यदि यह जीत रहे होते तो ईडी-सीबीआई को आगे नहीं करना पड़ता। हर वर्ग इनसे परेशान हो चुका है। जनता इनका सफाया करने जा रही है। उप्र सहित पूरे देश में इस बार भाजपा का सफाया होगा।

इलेक्टोरल बॉन्ड से की है चंदा वसूली

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों की हर बात और वादे झूठे हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा वसूली की है। इसी कारण महंगाई बढ़ी है। सरकारी आंकड़े और कई सर्वे से पता चला है कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं।

बीजेपी पर बरसे अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग विश्वगुरु बनाना चाहते हैं, उनकी सरकारों में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। ये वही लोग हैं, जो काले कानून ला रहे थे। किसान यह बात नहीं भूला है। आय दोगुनी का वादा किया था, किसी की आय दोगुनी नहीं हुई। चौ. चरण सिंह और एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर गुमराह करने का प्रयास किया। ये लोग एमएसपी पर कानून क्यों नहीं दे पा रहे।

जानबूझकर युवाओं से नौकरी छीन रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग जानबूझकर युवाओं से नौकरी छीन रहे है। क्यों ये आरक्षण नहीं देना चाहते हैं। पेपर भी इसीलिए लीक करा रहे हैं। पेपर लीक से 60 लाख बच्चे प्रभावित हुए। ये युवा और उनके परिवार अब भाजपा को हराएंगे। भाजपा ने हर जगह अपने होर्डिंग्स से प्रत्याशियों के चेहरे हटा दिए हैं, केवल एक ही चेहरा लगाया है। चुनाव बाद यह तस्वीर भी गायब हो जाएगी।

कुर्सियां खाली थीं...

मोहन यादव के दौरे के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने कार्यक्रम तो नहीं देखा परंतु उसकी तस्वीरें देखी हैं। मंच पर तो थोड़े बहुत लोग थे, परंतु कुर्सियां खाली थीं। मप्र के मुख्यमंत्री तो मैनपुरी का विकास देखने आए थे। उन्होंने रनवे और सड़के देखी होंगी। हम उनको सुझाव भी देंगे, जिससे वे भी अपने यहां विकास कर सकें।

प्रत्याशी बदलने पर अखिलेश ने कही ये बात

मैनपुरी में बसपा की टिकट बदलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के फोन से बसपा ने टिकट बदली है। मैनपुरी में चुनाव के सवाल पर कहा कि उपचुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई थी। इस बार भी जनता रिकॉर्ड मतों से सपा को जिताने जा रही है। दूसरे दल जो सामने हैं। उनके पास दिखाने और बताने को कोई काम नहीं। जो भाजपा के प्रत्याशी है, उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां तो सपा जीत रही है। यह बात कहने वाले को भी भाजपा ने टिकट दे दिया।

यह भी पढ़ें: Dimple Yadav Nomination: ड‍िंपल यादव ने मैनपुरी सीट से दाखि‍ल क‍िया नामांकन, तीसरे चरण में सात मई को होगा मतदान

chat bot
आपका साथी