बसपा से गठबंधन धर्म को मैंने आगे बढ़ाया : अखिलेश यादव

मैनपुरी में अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा से गठबंधन धर्म की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने जो परंपरा शुरू की ती, उसी को मैंने एक बार फिर से आगे बढ़ाने का काम किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 05:53 PM (IST)
बसपा से गठबंधन धर्म को मैंने आगे बढ़ाया : अखिलेश यादव
बसपा से गठबंधन धर्म को मैंने आगे बढ़ाया : अखिलेश यादव

मैनपुरी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी को लेकर एक बड़ा राज खोला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी में थे।

मैनपुरी में आज करहल के एक स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा से गठबंधन धर्म की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने जो परंपरा शुरू की थी, उसी को मैंने एक बार फिर से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर भाजपा ने वोट लेकर सरकार बनाई। इसके बाद भी उन्होंने गाय को लेकर कुछ भी नहीं किया। अब अगले चुनाव में गाय ही भाजपा पर भारी पड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी का प्रलोभन देकर भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन किसानों के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं किया। शिक्षामित्रों का सरकार को जितना अहित करना था वह कर चुकी है। 2019 परिणाम गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा बदल गई।

chat bot
आपका साथी