प्रशासक देखेंगे 302 ग्राम पंचायतों के कामकाज

पंचायत चुनाव होने के बाद भी जिले की 549 में से 302 ग्राम पंचायतों की निगरानी प्रश्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 02:24 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 02:24 AM (IST)
प्रशासक देखेंगे 302 ग्राम पंचायतों के कामकाज
प्रशासक देखेंगे 302 ग्राम पंचायतों के कामकाज

जासं, मैनपुरी: पंचायत चुनाव होने के बाद भी जिले की 549 में से 302 ग्राम पंचायतों की निगरानी प्रशासक ही करेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण नए ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। इसके कारण ग्राम पंचायत समिति गठित नहीं हो सकीं। ऐसे में पांच माह पूर्व नियुक्त प्रशासक ही कामकाज देखेंगे।

जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। जिसमें 549 ग्राम पंचायतों, 761 क्षेत्र पंचायतों, 30 जिला पंचायत सदस्यों और 6965 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना था, लेकिन 302 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सके। इन ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके। ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम सदस्यों का चुना जाना जरूरी होता है। 19 अप्रैल को हुए चुनाव में लगभग 3083 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ।

-

3083 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ-

अधिकतम सदस्यों का चुना जाना जरूरी होता है। 19 अप्रैल को हुए चुनाव में 3083 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ। इन पर सदस्य प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़े। इससे सीट खाली रह गईं। ऐसे में यहां के प्रधानों को शपथ लेने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 25 व 26 मई को शपथ के लिए करीब 247 प्रधान ही शामिल हो सके। सभी कह वीडियो कांफ्रेंसिग और साक्षात में शपथ ग्रहण कराई गई थी।

-

डोंगल नहीं कर रहे काम-

ग्राम पंचायतों के प्रशासक नियुक्त किए गए अधिकारियों के डोंगल अब काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासकों का कार्यभार देखना महज औपचारिकता ही है। अब पंचायत राज विभाग केवल 12 दिन के लिए डोंगल शुरू करने की फ्रिक से पीछे है।

-

25 जून से पूर्व प्रशासकों का समय पूर्ण हो रहा है। ऐसे में अब आयोग की ओर से उप चुनाव कराकर कोरम पूर्ण कराया जाएगा, इसके बाद गांव सभा गठित होंगी। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।

chat bot
आपका साथी