कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर शोषण

By Edited By: Publish:Sat, 30 Mar 2013 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2013 06:40 PM (IST)
कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर शोषण

घिरोर: विकास खंड क्षेत्र में अधिकांश कंप्यूटर केंद्र संचालक सेंटर लुभावने और फर्जी वादे कर शिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं का शोषण कर रहे हैं. क्षेत्र और नगर में कंप्यूटर केंद्रों की भरमार है। जिनमें अधिकांश केंद्र ऐसे हैं जिनका किसी भी संस्था से संबंध नहीं है। ये फर्जी कंप्यूटर केंद्र छात्र-छात्राओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद तमाम छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे है। हर मोड़ पर कम्प्यूटर की दुकानें मिल जायेगी। ये सेंटर कमाई के अच्छे जरिया बन चुके हैं। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। कंप्यूटरीकरण में छात्र-छात्राएं अपना भविष्य खोज रहे है। इसी का फायदा उठाकर कंप्यूटर सेंटरों की बाढ़ सी आ गयी है। इनके विज्ञापनों में गारंटी से जॅाब दिलाने जैसे लुभावने वादे भी किये जाते हैं।

इन विज्ञापनों को पढ़कर छात्र-छात्राओं की भीड़ कंप्यूटर सेंटरों पर पहुंचती है। कंप्यूटर सेंटरों की जंाच कराई जाए तो तमाम सेंटर ऐसे निकलेंगे जो किसी संस्था से संबधित नहीं हैं। यहां पर केवल विद्यार्थियों को गुमराह किया जाता है। गर्मियों की छुट्टियों को लेकर कई कंप्यूटर सेंटरों पर कई तरह की स्कीमें संचालित की जा रही है। इसके अलावा कुछ सेंटर तो ऐसे है जहां शिक्षकों को खुद ही कंप्यूटर की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन वे छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी